फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण करने के बाद काटी टांग और दोनों हाथ

Mon, 23 Sep 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर के गांव मान सिंह वाला निवासी कुछ लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी एक टांग और दोनों हाथ काट डाले।
विज्ञापन


आरोपियों ने पारिवारिक सदस्य एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाने पर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि निकटवर्ती गांव मान सिंह वाला निवासी रोशन सिंह पुत्र हजूर सिंह गांव में ही किरयाना की दुकान चलाता है। साथ ही मोबाइल के रिचार्ज भी करता है। गांव निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह की पत्नी गुरमीत कौर क ा उसकी दुकान पर रिचार्ज करवाने के लिए आना-जाना होने लगा। इस दरमियान दोनों में अवैध संबंध स्थापित हो गए।
विज्ञापन


इस बात का पता गुरमीत कौर के पारिवारिक सदस्यों को चल गया तो पंचायत बुलाकर रोशन सिंह को गुरमीत के साथ संबंध विच्छेद करने की बात कही गई। मगर इसके बावजूद रोशन न माना। जिस पर गत 19 सितंबर की देर शाम गुरमीत के पारिवारिक सदस्यों ने रोशन को अगवा कर उसक ी एक टांग और दोनों हाथ काट डाले।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गुरमीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह, बिक्कर सिंह पुत्र नर सिंह, मुकंद कौर पत्नी बिक्कर सिंह, गोगडी पुत्र ठाणा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे थाना बरीवाला प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर, पीड़ित गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें