फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई पंजाब पुलिस की बस, महिला कांस्टेबल समेत तीन की मौत

Wed, 17 Jan 2024 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

जालंधर से बस पीएपी जवानों को लेकर गुरदासपुर जा रही थी। सुबह छह बजे जब बस जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पहुंची तो घने कोहरे के कारण ड्राइवर सड़क पर खड़े ट्रेलर को नहीं देख सका और बस उसमें जा भिड़ी। ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंस गया और उसकी मौत हो गई। दो अन्य जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोहरा कहर बरपाने लगा है। रोज हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। बुधवार सुबह छह बजे घनी धुंध के बीच जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर होशियारपुर जिले के मुकेरियां में सड़क किनारे खड़े ट्राले से पुलिस की बस जा टकराई। इस हादसे में महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 15 जख्मी हो गए।

विज्ञापन


हाईवे पर तैनात एंबुलेंसों व आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मुकेरियां व दसूहा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ को गंभीर हालत में जालंधर रेफर करना पड़ा। इसके अलावा पंजाब में धुंध के कारण तीन अन्य हादसों में चार और लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। 

हादसे में बस चालक गुरप्रीत सिंह (गुरदासपुर), महिला कांस्टेबल शालू राणा (पीएपी जालंधर) व एएसआई हरदेव सिंह, (पीएपी जालंधर) की मौत हो गई। घायलों में एएसआई विजय कुमार, तिलक राज, हरदीप सिंह, कुंदन लाल, महिंदर पाल, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, हरिंदर कुमार, बलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह और कांस्टेबल मनप्रीत कौर, लवदीप कौर और कांस्टेबल नवतेज पाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन



 

पुलिसकर्मी चिल्लाया- बस तो रॉन्ग साइड जा रही है... और ट्राले से हो गई टक्कर

जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) परिसर से कर्मचारियों को सुबह ड्यूटी के लिए गुरदासपुर जाना था। बस में करीब 35 पुलिस कर्मी सवार थे। बस एक दिन पहले ही गुरदासपुर से जालंधर पहुंच गई थी। बस में मौजूद पुलिस मुलाजिम एएसआई विजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे बस गुरदासपुर के लिए रवाना हुई थी। ज्यादातर मुलाजिम सो रहे थे। इतने में एक मुलाजिम चिल्लाया कि बस तो रॉन्ग साइड पर चल रही है। बाकी मुलाजिम जब तक कुछ समझ पाते, बस रोड साइड पर खड़े एक ट्राले से जा टकराई।

पीड़ित परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये देगी पंजाब सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते पीड़ित परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राज्य और पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है। इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक-एक करोड़ रुपये के बीमे की अदायगी एचडीएफसी बैंक की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

पटियाला में भी हादसों में दो युवकों की मौत

पटियाला जिले में भी घने कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। पहले मामले में नाभा में मलकीत कंबाइन फैक्टरी के पास रात करीब पौने नौ बजे मोटरसाइकिल सवार युवक की कार से टक्कर में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमेश सिंह निवासी कनसूहा कलां (पटियाला) के तौर पर हुई है। दूसरे हादसे में पातड़ां में गांव गुलाहड़ के पास घने कोहरे के चलते एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार बीरबल की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गीता रानी बुरी तरह से घायल हो गई। 

बस और कार की टक्कर में महिला की मौत, 10 जख्मी

फिरोजपुर व फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लालचीया के नजदीक घनी धुंध के चलते बुधवार सुबह चंडीगढ़ से आ रही ऑल्टो कार और पंजाब रोडवेज की बस में टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार महिला नीलम रानी की मौत हो गई। बस व कार में सवार लगभग 10 लोग जख्मी हो गए, उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

ठंड से बिगड़ी तबीयत, रास्ते में ही गई जान

फिरोजपुर के सीमांत गांव हजारा सिंह वाला के एक व्यक्ति की ठंड के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ रखना था। रिश्तेदारों को पाठ का न्योता देने फुम्मन सिंह (60) बाइक से ममदोट से हुसैनीवाला (फिरोजपुर) जा रहे थे। धुंध और ठिठुरन से उनका बीपी लो हो गया। उन्होंने बाइक रोकी और रास्ते में ही बैठ गए। वह ठंड से बुरी तरह अकड़ गए और वहीं उनकी मौत हो गई। परिजन जब उन्हें लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि उनकी मौत ठंड के चलते हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें