फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga Accident: धर्मकोट में टाटा पिकअप से टकराई बेकाबू रोडवेज बस, कई फीट नीचे गिरी, कई लोग घायल

Fri, 29 Nov 2024 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस बेकाबू होकर टाटा पिकअप से टकरा गई। टकराने के बाद बस साइड पर कई फीट नीचे गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हैं।
विज्ञापन
मोगा में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के धर्मकोट के गांव कमाल के पास जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस बेकाबू हो गई। बस पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर एक टाटा पिकअप में टकराने के बाद रोड के साइड पर कई फीट नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग और पुलिस प्रशासन माैके पर पहुंचा और बस से यात्रियों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन

हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री थे। इसमें से 3-4 यात्रियों को ज्यादा चोट आई है। सभी को मोगा समाजसेवा सोसाइटी की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था, उसे मना भी किया जा रहा था। लेकिन बस के ड्राइवर ने नहीं सुना। बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर पहले रोड पर डिवाइडर के साथ टकराई फिर एक टाटा पिकअप को टक्कर मारकर खाई में जाकर गिर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें