किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यह माइनर साल में दूसरी बार टूटी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
अबोहर में रात को आई तेज आंधी के कारण गांव खैरपुर के निकट सुखचैन नहर में करीब 15 फुट का कटाव आ गया, जिससे नहर टूट गई और आसपास की करीब 50 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। पानी ढाणियों तक पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गांव खैरपुर के निकट ढाणियों में रहने वाले मेनपाल, सुरेंद्र, लालचंद, विजय पाल और बलदेव ने बताया कि रात करीब 12 बजे खैरपुर अड्डे के पास नहर में अचानक कटाव आ गया। तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां और पेड़ नहर में गिर गए, जिससे पानी का दबाव बढ़ने पर माइनर टूट गई।
सूचना मिलने पर सुबह नहरी विभाग के जेई हार्दिक, जेई सौरव गुप्ता, माल पटवारी सुभाष कटारिया, कुलदीप कुमार और बेलदार जगरूप मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से कटाव को भरने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जेई सौरव गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पहले ही हेड से गेट डाउन करवा दिए गए थे, लेकिन तेज आंधी के कारण पेड़ और टहनियां गिरने से यह स्थिति बनी। वहीं किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यह माइनर साल में दूसरी बार टूटी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।