एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसे घर में बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। इस केस में थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक समेत उसकी मां, भाई और दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मौसी ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बहन की लड़की उसके पास रह रही थी। जिसे उसने मार्च में वापस भेज दिया था। 14 जुलाई को लड़की बिना बताए उनके पास फरीदकोट आ रही थी। फरीदकोट पहुंचने पर वह जब रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो फरीदकोट निवासी अमरजीत सिंह और गोल्डी ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और उसे सीपा के घर छोड़ आए। यहां पर सीपा ने अपनी मां और भाई अमन की मदद से लड़की को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार करता रहा।
जानकारी मिलते ही परिवार ने लड़की को आरोपियों के चंगुल से आजाद करवाया और थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने बयान के आधार पर मुख्य आरोपी सीपा, उसकी मां, भाई अमन, दोस्तों अमरजीत सिंह और गोल्डी को नामजद करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।