केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने रविवार को समाना में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में एक करोड़ की लागत से तैयार माता नैना आर्य धर्मशाला का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से भागते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने सभी विकल्प खुले रखे हुए हैं परंतु अरविंद केजरीवाल अब शर्तों की राजनीति पर उतर आए हैं।
पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न उद्योगपतियों को राज्य में आमंत्रित करने और विभिन्न कंपनियों की ओर से करोड़ों का निवेश करने के संबंध में चर्चा करते परनीत कौर ने कहा कि अगर पंजाब सरकार उद्योग लगाने वाली कंपनियों को पूरी सुविधाएं प्रदान करेगी, तो ही इसका लाभ हो सकता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में पहले से ही चल रहे उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं और कई उद्योगपति पहले से ही अपना कारोबार समेट कर दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं।
इससे पूर्व परनीत कौर ने आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में आयोजित महायज्ञ में पूर्णाहूति कार्यक्रम में भी भाग लिया और ओम के झंडे का घ्वजारोहन किया।
इस मौके पर पंडित प्रेम प्रकाश शास्त्री जी और भक्ति संगीत सम्राट पंडित कुलदीप आर्य जी ने भक्तिमय संगीत से सभी को आनंदित किया।