फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आया डेढ़ करोड़ में बना दो मंजिला मकान, मालिक ने ऐसा जुगाड़ लगाकर बचाया

सार

आमतौर पर जब भी किसी विकास प्रोजेक्ट के बीच में कोई बिल्डिंग या कोई कंस्ट्रक्शन वर्क आ जाता है तो उसे ढहा दिया जाता है, लेकिन जब पंजाब के संगरूर के एक किसान का मकान एक्सप्रेस वे के बीच में आया तो उन्होंने ऐसा जुगाड़ लगाकर अपने मकान को ढहने से बचा लिया कि सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मकान को किया जा रहा स्थानांतरित। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर में एक किसान का मकान दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के रास्ते में आ गया। किसान को उस मकान के बदले मुआवजे की भी पेशकश की गई थी, लेकिन मकान मालिक को दूसरा घर बनाने का मन नहीं था, तो उन्होंने अपने घर को हाईवे से 500 फीट दूर शिफ्ट करने का फैसला लिया। अब तक डेढ़ करोड़ के मकान को 250 फिट तक स्थानांतरित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

दो मंजिला घर को 500 फीट दूर तक स्थानांतरित करने का काम जारी है। घर के मालिक सुखविंदर सिंह सुखी ने बताया कि मैं इस घर को स्थानांतरित कर रहा हूं क्योंकि यह दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रहा था। मुझे मुआवजे की पेशकश की गई थी लेकिन मैं दूसरा घर नहीं बनाना चाहता था। मैंने इसे बनाने के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब इसे 250 फीट आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते मकान मालिक।

घर को जैक की मदद से ऊपर उठाया
वीडियो में दिख रहा है कि घर को बहुत सारे जैक लगाकर उपर उठाया गया है। पूरे घर को शिफ्ट करने का काम इतना आसान नहीं है। इसके लिए सावधानी से धीरे-धीरे काम आगे बढ़ाया जा रहा है। मकान को बिना नुकसान पहुंचाए स्थानांतरित करने में कड़ी मशक्कत की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें