फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऋषि नगर फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 07 May 2026 06:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

 ऋषि नगर में हुए झगड़े और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर पुलिस जालंधर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने ऋषि नगर में हुए झगड़े और फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह, एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी नॉर्थ अशोक मीना की निगरानी में की गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 3 मई 2026 की रात ऋषि नगर इलाके में लड़ाई-झगड़े और हथियार चलाने की सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने जुगेश गिल, साहिल सहोता, बसंत कुमार, गौतम गिल, राहुल पटेल और राहुल गिल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, चार खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें