फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हरियाणा से आए बाप-बेटे पर हमला: हथियारों के साथ आए 20 से 25 लोगों ने की लूट की कोशिश, गाड़ी तोड़ी

Wed, 31 Jul 2024 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

हरियाणा के पंचकूला से मुक्तसर आए बाप बेटे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी को भी तोड़ा और तीन राउंड फायर किए। घायलों का आरोप है कि हमलावरों के पास हथियार थे और वे लूट के इरादे से आए थे। 
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में हरियाणा से आए बाप-बेटे पर लूट की मंशा से हमला किया गया। घटना मुक्तसर के कोटकपूरा रोड स्थित गांव वड़िंग में मंगलवार की देर रात हुई है। यहां पंचकूला से छोटा हाथी गाड़ी पर आए पिता-पुत्र के साथ कुछ लोगों ने पिस्तौल के दम पर लूटपाट का प्रयास किया। वहीं, पिता-पुत्र के साथ तेजधार हथियारों से बेरहमी से मारपीट कर उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पिता-पुत्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घायल मुनीष कुमार निवासी पंचकूला ने बताया कि वे चालक हैं और अपने पिता के साथ मुक्तसर में सामान छोड़ने के लिए छोटा हाथी गाड़ी पर आए थे। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे कोटकपूरा रोड से होते हुए वे जालंधर को जा रहे थे लेकिन जब वे गांव वड़िंग के पास पहुंचे तो यहां 20 से 25 लोग एकदम से उनकी गाड़ी के पास आ गए और गाड़ी रोकने के लिए कहने लगे। वह डर गया और उसे संदेह हो गया कि यह लोग लूटने की नीयत से उसकी गाड़ी को रुकवा रहे हैं। जब उसने गाड़ी न रोकी तो उक्त लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी के आगे आकर उनकी गाड़ी रुकवाकर दोनों पिता-पुत्र के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 

वहीं, हथियार से वार करके गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया। गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। इसके बाद एक आरोपी ने पिस्तौल निकाली और हवा में तीन से चार फायर किए। वह डर गया और बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाते हुए पुलिस के 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल लगा दी तो मौके पर पुलिस कर्मचारी आ गए, जिनको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


इस दौरान उसने देखा कि पास के पेट्रोल पंप पर काम करने वाला एक व्यक्ति भी उक्त आरोपियों के साथ था, जिसे उसने पहचान लिया है। उसको संदेह है कि वह भी उनके साथ मिला हुआ है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन


थाना बरीवाला के प्रभारी जगसीर सिंह ने बताया कि अस्पताल जाकर घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें