फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Rail Roko Andolan: रेल रोको आंदोलन का सातवां दिन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह लगा है धरना

Sun, 26 Dec 2021 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

रविवार को डिवीजन से चलने वाली 180 मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 113 ट्रेनें रद्द की गई हैं। जबकि 67 ट्रेनें को अन्य स्टेशनों पर रद्द कर वहीं से उनके निर्धारित स्टेशनों को रवाना किया गया है। 
विज्ञापन
Rail Roko Andolan - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इसके चलते रेल डिवीजन फिरोजपुर में 180 मेल-एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। किसानों का डिवीजन में सात जगहों पर धरना चल रहा है, इसमें लगभग 1670 प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इसके अलावा कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनकी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के मुताबिक सातवें दिन भी ट्रेनें नहीं चलने से दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। इससे रेलवे को भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है। रविवार को डिवीजन से चलने वाली 180 मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 113 ट्रेनें रद्द की गई हैं। जबकि 67 ट्रेनें को अन्य स्टेशनों पर रद्द कर वहीं से उनके निर्धारित स्टेशनों को रवाना किया गया है। 

अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर के देवीदासपुर में 800 प्रदर्शनकारी, जालंधर-पठानकोट सेक्शन पर 400, अमृतसर-खेमकरण सेक्शन पर 50, फिरोजपुर बस्ती टैंकावाली में 50, मोगा में 60, फाजिल्का-कोटकपूरा सेक्शन में 250 और जालंधर यार्ड में साठ प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब सरकार किसान-मजदूरों का कर्ज माफ कर दे तो पंजाब में किसान खुदकुशी करना बंद कर देंगे। उनकी यूनियन के नेता विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। रविवार को किसानों ने धरनास्थल पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का पुतला भी फूंका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें