पंजाब में डेंगू बेकाबू हो गया है। सूबे में इस बीमारी ने पिछले चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि मौतें तीन गुना ज्यादा दर्ज की गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 16,450 लोगों में डेंगू की पुष्टि और 66 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सालों में डेंगू से मौतों का आंकड़ा 18 से 22 के बीच रहता था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा खराब हालात मोहाली के हैं। इस जिले में अब तक डेंगू के 2457 मामले आए हैं और 31 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। बठिंडा में 2063 पॉजिटिव मरीज व चार की मौत, होशियारपुर में 1465, अमृतसर में 1461 और पठानकोट में 1434 डेंगू के मामले और एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें-राहुल के बयान पर बवाल : किसानों की कर्ज माफी पर पंजाब में गरमाई सियासत
राज्य में बढ़ते डेंगू के मामलों पर नियंत्रण के लिए सरकार के द्वारा प्रयास जारी हैं। अब तक के प्रयासों से हालात काफी नियंत्रण में आ चुके हैं, जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-ओपी सोनी, उप मुख्यमंत्री, पंजाब
पंजाब सरकार जल्द ही इस ओर सकारात्मक कदम उठाए। यदि हालात को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया, तो स्थिति खराब हो सकती है।
-कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब