फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: कपूरथला में हथियार लेकर घर में घुसे 15 से 20 हमलावर, तोड़फोड़ की, दो युवक घायल

Fri, 30 Aug 2024 03:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में नशा तस्करों ने 15 से 20 बदमाशों के साथ घर में घुसकर युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी और दुकान में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
घर के बाहर हमलावरों को रोकती महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में नशा तस्करों ने 15 से 20 बदमाशों के साथ घर में घुसकर युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी और दुकान में भी तोड़फोड़ की। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


वहीं घटना में घायल हुए युवकों को परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान चंचल एवं अनिल निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के तौर पर हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लकेर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल चंचल ने बताया कि वीरवार को उसकी बुआ का लड़का उनसे मिलने के लिए आया था। जब वह घर के बाहर गाड़ी पार्क कर रहा था। तभी कुछ युवक वहां पर आ गए। युवकों को लगा कि वह नशा खरीदने के लिए आया है। इस दौरान उनकी वहां पर कहासुनी भी हुई। 
विज्ञापन


चंचल ने आरोप लगाया कि वहीं जब नशा तस्करों को इसका पता चला कि उक्त युवक उन्हें नशा बेचने से रोकने वाले का रिश्तेदार है तो हमलावर हथियारों से साथ उसके घर दुकान में दाखिल हुए और चंचल और उसकी बुआ के लड़के के साथ मारपीट कर उनके घर दुकान व गाड़ियों की तोड़फोड़ कर दी। आरोपी वहां से जाती बार उन्हें धमकियां देते हुए फरार हो गए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें