फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी क्लीनिक: गुरदासपुर में 12 लाख लोगों को मिला मुफ्त इलाज, 10 लाख टेस्ट फ्री हुए

Tue, 20 Aug 2024 04:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की तरफ से लोगों के लिए आम आदमी क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। लोगों को इन आम आदमी क्लीनिकों का फायदा भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
आम आदमी क्लीनिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर जिले में चल रहे आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से अब तक 12 लाख से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


गुरदासपुर में आम आदमी क्लीनिकों की सफलता के बारे में जानकारी देते हुए, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने बताया कि अगस्त 2022 से जुलाई 2024 तक जिले में कुल 1,241,252 मरीजों को इन क्लीनिकों से मुफ्त चिकित्सा सेवाएं मिली हैं। इसके साथ ही, 966,833 मरीजों के मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट भी किए गए हैं।

रमन बहल ने बताया कि पंजाब सरकार ने 15 अगस्त 2022 को सबसे पहले गुरदासपुर जिले के मसानी और भोपुर सैदां गांवों में दो आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के पास ही मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। वर्तमान में गुरदासपुर जिले में कुल 62 आम आदमी क्लीनिक हैं, जो स्थानीय लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी क्लीनिकों की सफलता का सबसे बड़ा कारण यह है कि इन क्लीनिकों ने न केवल लोगों को उनके घर के पास इलाज की सुविधा मुहैया कराई है, बल्कि मरीजों की बीमारियों का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है। इससे बीमारियों का बेहतर तरीके से इलाज संभव हो सका है। आम आदमी क्लीनिकों में कुल 48 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट और 178 प्रकार की दवाइयां निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

इन क्लीनिकों में इलाज कराने आए मरीजों ने बताया कि अब उन्हें अस्पतालों में लंबी लाइनों से छुटकारा मिल गया है और वे क्लीनिकों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस पहल से न केवल मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर भी पहले से बेहतर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें