संगमनगरी को जाम से मिलेगी निजात
इनर रिंग रोड के बन जाने से कानपुर से मध्य प्रदेश जाने वाले वाहनों को शहर में इंट्री नहीं करनी होगी। वहीं, एमपी से कानपुर या वाराणसी जाने वालों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। भारी मालवाहक बिना शहर में प्रवेश किए रिंग रोड के रास्ते निकल जाएंगे। इससे शहरियों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा कई जगह एप्रोच मार्ग बनने से जिले के ग्रामीणांचल इलाकों के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
अफसरों पर निर्माण जल्द शुरू कराने का दबाव
प्रयागराज। कोरोना काल के दौरान मंदी की वजह से केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची से बाहर की गई इस परियोजना को दोबारा वापस लाने का श्रेय एनएचएआई के अफसर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दे रहे हैं। अफसरों के मुताबिक डिप्टी सीएम इनररिंग रोड परियोजना का काम जल्द शुरू कराना चाहते हैं। इसके लिए एनएचएआई के अफसरों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही प्रभावित किसानों का विवरण और भूमि का रकबा जारी कर दिया जाएगा, ताकि मुआवजा वितरण के साथ ही काम शुरू कराया जा सके। -एके राय, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।