फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत अभियान: अबू धाबी, मनीला और लंदन में फंसे 459 भारतीय आंध्र प्रदेश पहुंचे

Wed, 20 May 2020 02:09 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, अमरावती

सार

  • वंदे भारत अभियान के तहत लंदन से 145 भारतीय विजयवाड़ा पहुंचे
  • मनीला से 166 और अबू धाबी से 148 भारतीय विशाखापत्तनम पहुंचे
  • सभी यात्रियों को जांच के बाद पृथक केंद्रों में भेजा गया
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से वापस लाए गए भारतीय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए दुनियाभर में लॉकडाउन लागू है, जिस कारण विभिन्न देशों में भारतीय नागरिक फंस गए हैं। इनकी स्वदेश वापसी के लिए सरकार ने वंदे भारत मिशान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में, वंदे भारत अभियान के तहत बुधवार को लंदन से एयर इंडिया के एक विमान से 145 भारतीय यहां विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर पहुंचे।

विज्ञापन

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो विमान पहुंचे। मंगलवार को मनीला (फिलीपीन) से 166 यात्रियों और अबू धाबी से 148 यात्रियों को लेकर विमान पहुंचा।


विजयवाड़ा हवाईअड्डे के निदेशक जी मधुसुदन राव ने बताया कि एयर इंडिया का विमान लंदन से मुंबई होते हुए सुबह आठ बजे हवाईअड्डे पहुंचा। आंध्र प्रदेश समेत देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद यहां पहुंचने वाला यह पहला विमान है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार सभी यात्रियों की जांच की गई और राज्य सरकार की मदद से उन्हें पृथक केंद्रों में भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट विमान के तौर पर विमान यहां उतरा। उन्होंने बताया कि हमने यात्रियों की जांच के लिए पांच चिकित्सा काउंटर बनाए। हमने यात्रियों की सुविधा के लिए जिले के आधार पर काउंटर बनाए। 

विशाखापत्तनम हवाईअड्डे के निदेशक राज किशोर ने बताया कि हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के दो विमान पहुंचे। वंदे भारत अभियान के तौर पर मंगलवार रात को एक विमान अबू धाबी से और दूसरा मनीला (फिलीपीन) से आया।

उन्होंने बताया कि मनीला से आने वाला विमान मुंबई से होते हुए रात नौ बजकर 50 मिनट पर विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पहुंचा जबकि अबू धाबी से आने वाला विमान रात साढ़े आठ बजे पहुंचा।

किशोर ने कहा कि सभी यात्रियों की अच्छे तरीके से जांच की गई और उन्हें उनकी पसंद के अनुसार किराये पर या राज्य सरकार के पृथक केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री में बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें