फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन: अमेरिका इस सप्ताह 161 भारतीयों को भेजेगा स्वदेश, बहरीन ने 125 कैदियों को भेजा वापस

Tue, 19 May 2020 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका इस सप्ताह 161 भारतीय नागरिकों को वापस भेजेगा। इनमें से अधिकतर गैर कानूनी तरीके से मेक्सिको से लगी दक्षिणी सीमा से देश में दाखिल हुए थे। विशेष विमान में उन्हें पंजाब के अमृतसर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तर अमेरिकी पंजाबी संघ (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल के अनुसार, इनमें सबसे अधिक 76 लोग हरियाणा के हैं।

इसके बाद पंजाब के 56 , गुजरात के 12 , उत्तर प्रदेश के पांच, महाराष्ट्र के चार, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के दो-दो और आंध्र प्रदेश तथा गोवा का एक-एक व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि ये लोग अमेरिका की 95 जेलों में बंद 1,739 भारतीयों में शामिल हैं। इन लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश की कोशिश करते हुए, आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन या आईसीई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आईसीई की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने 2018 में 611 और 2019 में 1,616 भारतीयों को वापस भेजा था।

एनएपीए ने बताया कि 161 लोगों में तीन महिलाएं हैं और हरियाणा का 19 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। चहल ने कहा, ‘अमेरिकी जेलों में बंद अन्य भारतीय नागरिकों के साथ आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।’ हिरासत में लिए गए अधिकतर लोगों ने शरण मांगी थी और दावा किया था कि उन्होंने अपने देश में हिंसा या उत्पीड़न का सामना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश से 169 भारतीयों की वतन वापसी  

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का विशेष विमान सोमवार को 169 यात्रियों को लेकर बांग्लादेश से कोलकाता पहुंचा। विमान में 16 मेडिकल इमरजेंसी और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ढाका से उड़ान भरने के बाद विमान दोपहर करीब 12.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। विमान से उतरने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सभी यात्रियों की चिकित्सीय जांच व स्क्रीनिंग की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, विमान में  73 छात्र व 45 पर्यटक भी शामिल हैं। इन सभी को घर भेजने से पहले क्वारंटीन में रखा जाएगा। अगर कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ उन सभी होटलों की सूची साझा की है, जहां क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। यात्री अपने खर्च पर इन होटल में ठहर सकते हैं। इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर यात्रियों का स्वागत किया और नागर विमानन मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार को धन्यवाद दिया।  
 
वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 40 से ज्यादा देशों से 149 उड़ानों के जरिये करीब 32000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। पहले चरण में 64 उड़ानों से 15 हजार लोगों को वापस लाया जा चुका है।
 

बहरीन ने 125 भारतीय कैदियों को भेजा वापस

बहरीन ने 125 से ज्यादा भारतीय कैदियों की सजा माफ कर उन्हें विशेष विमान से भारत प्रत्यर्पित कर दिया। इन सभी को नौसेना के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, गल्फ एयर का विशेष विमान रविवार शाम 6.45 बजे 125  भारतीयों को लेकर कोचीन एयरपोर्ट पर पहुंचा। यह विमान कोरोना के कारण भारत में फंसे बहरीन के 69 नागरिकों को लेकर वापस रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया, 14 दिन की अनिवार्य क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद इन लोगों को घर भेजे जाने के लिए राज्य की एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें