लॉकडाउन के कारण मालदीव में फंसे लगभग 588 भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत से भारत वापस लाया जा रहा है। समुद्र सेतु अभियान के दूसरे चरण के तहत, आईएनएस जलाश्व शनिवार सुबह मालदीव की राजधानी माले से कोच्चि रवाना हुआ है। जहाज में 588 भारतीय नागरिक सवार हैं, जिनमें 70 महिलाएं और 21 बच्चे भी शामिल हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि जहाज के रविवार सुबह तक कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है।