फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: तनातनी के बीच जेलेंस्की ने ट्रंप को कहा शुक्रिया, पर माफी मांगने से किया इनकार; अमेरिका से लौटे खाली हाथ

Sat, 01 Mar 2025 07:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

दरअसल, ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान जेलेंस्की पर बरस पड़े। उन्होंने लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है। इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस छोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 7
ओवल ऑफिस का पूरा वाकया - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में दुनिया ने कुछ ऐसा देखा, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लेकर हो रही बातचीत अचानक जुबानी जंग में तब्दील हो गई। ट्रंप और जेलेंस्की एक-दूसरे से बहस करते और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से चले जाने और समझौते को तैयार होने के बाद ही वार्ता के लिए आने को कह दिया। इस बीच जेलेंस्की ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस पूरे वाकये की वजह से यूक्रेन और अमेरिका के बीच होने वाला खनिज समझौता नहीं हो सका और यूक्रेन को अमेरिका से खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, 'एक्स' पर उन्होंने ट्रंप को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, 'यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है।'


माफी नहीं मांगी
यूक्रेन-अमेरिका वार्ता के विफल होन के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को एक विशेष साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने विवाद के लिए माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्होंने इस प्रकरण को दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं माना। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका अपने हाथ खींच ले तो रूस से यूक्रेन की रक्षा करना हमारे लिए मुश्किल होगा। उन्होंने दुख जताया कि इस पूरे वाकये को टेलीविजन पर दिखाया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृपया इसे ठीक करें। हमें सब कुछ ठीक करना होगा। मैं विनम्र होना चाहता हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांगनी चाहिए? जेलेंस्की ने कहा कि नहीं। मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया है। हालांकि, टीवी कार्यक्रम के अंत में जेलेंस्की ने माफी मांगी, लेकिन ट्रंप के मामले में उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
क्या है मामला?
दरअसल, ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान जेलेंस्की पर बरस पड़े। उन्होंने लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है। इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस छोड़ दिया। ट्रंप ने इस समझौते की मांग की थी और कहा था कि यह यूक्रेन को भविष्य के समर्थन के लिए एक शर्त है।
विज्ञापन

3 of 7
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
दोपहर का भोजना करना था, पर बात नहीं बनी
बताया गया कि ट्रंप, जेलेंस्की और प्रतिनिधिमंडल को दोपहर का भोजना करना था। इसकी व्यवस्था कैबिनेट कक्ष के बाहर की गई थी, लेकिन बाद में वहां सलाद की प्लेट और अन्य चीजों को कर्मचारी पैक करते दिखाई दिए।

4 of 7
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
अंतिम 10 मिनट जेलेंस्की-ट्रंप-वेंस के बीच तीखी बहस
ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई, जिसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया। इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया।

विज्ञापन

5 of 7
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
कैसे हुई शुरुआत?
तनातनी की की शुरुआत वेंस की ओर से जेलेंस्की से यह कहे जाने के साथ हुई कि मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफिस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है। राष्ट्रपति जी पूरे सम्मान के साथ मैं यह बात कर रहा हूं। जेलेंस्की ने आपत्ति जताने की कोशिश की, जिस पर ट्रंप ने तेज आवाज में कहा, 'आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।' ट्रंप ने कहा, 'आप तीसरे विश्वयुद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है।'
विज्ञापन

6 of 7
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI
पढ़िए ओवल ऑफिस में हुआ संवाद
इससे पहले बैठक में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देना जारी रखेगा, लेकिन बहुत ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी। ट्रंप ने कहा, 'हम बहुत ज्यादा हथियार भेजने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम युद्ध समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम दूसरे काम कर सकें।' उन्होंने कहा कि जेलेंस्की रियायतें मांगने की स्थिति में नहीं हैं।

ट्रंप ने जेलेंस्की की ओर उंगली उठाते हुए कहा, 'आप अच्छी स्थिति में नहीं हैं...।' जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा, 'इस तरह से काम करना बहुत मुश्किल काम होगा।' वेंस ने जेलेंस्की को बीच में टोकते हुए कहा, 'बस शुक्रिया कहिए।' इस बीच ट्रंप ने कहा कि जो ड्रामा जारी है उससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अमेरिकी लोगों के लिए यह देखना अच्छा है कि क्या हो रहा है।'

ट्रंप ने कहा, 'आप जरा भी आभारी नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह टेलीवीजन के लिए बढ़िया शो होने वाला है। यह बहस तब हुई जब ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Zelenskyy-Trump Row - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप ने जेलेंस्की की मंशा पर संदेह जताया
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल संघर्ष विराम की इच्छा जताते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को चेतावनी दी कि वह या तो शांति स्थापित करें, अन्यथा अमेरिकी समर्थन खोने के लिए तैयार रहें। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान हुई तीखी बहस के कुछ घंटों बाद कहा, 'वह व्यक्ति शांति नहीं चाहता।' उन्होंने कहा, 'मैं तुरंत संघर्ष विराम चाहता हूं।' ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति समझौते के लिए तैयार प्रतीत होते हैं। दूसरी ओर जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रशासन से पुतिन के इरादों के प्रति अधिक सावधान रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें