Donald Trump
- फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति कार्यालय 'व्हाइट हाउस' की वेबसाइट नए रंग रूप में दिखी। उस पर 'अमेरिका इज बैक' का बैनर लगा है। ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट पर ट्रंप (78) के हस्ताक्षर वाला संदेश है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं हर दिन अपनी हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हम मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते, जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।'