दुनिया के वे देश जहां, अमेरिकी सेना तैनात है।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों में तनाव चरम पर है। जहां ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया गया हमला सफल रहा और पिछली रात हमने अमेरिका के घमंड पर तमाचा जड़ा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऑल इज वेल। ताजा घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
अमेरिका के पास दुनिया की सबसे आधुनिक सेना और हथियार हैं। दुनियाभर के देशों की सैन्य ताकत का आंकलन करने वाली ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स ने 2019 में 137 देशों की सेनाओं का लेखा जोखा जारी किया है। इसके अनुसार ताकत के मामले में अमेरिका प्रतिद्वंदी देश ईरान से सामरिक शक्ति के मामले में बहुत आगे है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका के दुनिया में 800 सैन्य ठिकाने हैं। इनमें 100 से ज्यादा खाड़ी देशों में हैं। जहां 60 से 70 हजार जवान तैनात हैं। अगर ईरान हमला करता है तो यहां तैनात अमेरिकी सैनिक सबसे जल्द जवाबी कार्रवाई करेंगे।
4 of 24
US Special Forces
- फोटो : Social Media
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स, इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे पश्चिम एशिया में ईरान के चारों ओर 67,906 अमेरिकी सेनाएं हर वक्त मुस्तैद हैं और किसी भी अप्रत्याशित हालात से निपटने में भी सक्षम हैं।
विज्ञापन
5 of 24
US Special Forces
- फोटो : Social Media
इनके अलावा ईरान से तनाव बढ़ने के बाद 3,000 अतिरिक्त अमेरिकी सेनाओं को पश्चिम एशिया में भेजा गया है। कुल मिलाकर 70 हजार से ज्यादा अमेरिकी सेनाएं ईरान के किसी भी हमले से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
6 of 24
US Special Forces
- फोटो : Social Media
मध्य पूर्व में कहां और कितनी हैं अमेरिकी सेनाएं तुर्की: यहां अमेरिका के 2500 सैनिक तैनात हैं। हाल में ही तुर्की और अमेरिका के बीच तनाव गहरा गया था तब इस ठिकाने को बंद करने पर भी विचार किया जा रहा था। लेकिन संबंध सामान्य होने के बाद फिर एक बार यहां सैनिकों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
7 of 24
US Special Forces
- फोटो : Social Media
सीरिया: आईएसआईएस के साथ जंग खत्म होने के बाद ट्रंप ने 2019 में यहां से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी की थी। हालांकि अब भी यहां 2000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। यह अमेरिका की सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आता है।
8 of 24
US Special Forces
- फोटो : Social Media
सऊदी अरब: यहां कितने सैनिक तैनात हैं इसके बारे में अमेरिका ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि माना जाता है कि यहां अमेरिका की तीनों सेनाएं बड़ी संख्या में रहती हैं।
9 of 24
अमेरिकी सेना की आर्मड गाड़ियां
- फोटो : social media
इराक: अमेरिका ने यहां लगभग 6000 जवानों को आईएस के खिलाफ तैनात किया है। ये सैनिक अमेरिकी हितों की रक्षा करने के साथ इराकी सुरक्षाबलों को प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।
10 of 24
यूएस आर्मी
- फोटो : US Department of Defense
जॉर्डन: अमेरिका ने यहां आईएस के खात्मे और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए 2795 सैनिकों को तैनात किया है। यहां स्थित सैनिक इस्राइल को भी खुफिया सूचना मुहैया कराते हैं। जार्डन की सेना को अमेरिका प्रशिक्षण भी देता है।
11 of 24
US Army
कुवैत: इस देश में 13,000 अमेरिकी जवान अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए तैनात हैं। खाड़ी देशों में कुवैत अमेरिका का सबसे करीबी देशों में से एक है। कुवैत अमेरिका से सैन्य हथियारों को खरीदने के साथ ही रूस से भी कई आधुनिक हथियार खरीदता है।
12 of 24
us army
बहरीन: यहां सात हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, जिनमें से अधिकतर नौसेना के हैं। ये फारस की खाड़ी में शेख ईसा एयर बेस और खलीफा इब्न सलमान पोर्ट पर तैनात हैं।
13 of 24
us army
कतर: कतर अमेरिका का सबसे करीबी देशों में से एक है। यहां सात हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ये जवान अल उदीद एयर बेस और सायलीह कैंप में रहते हैं।
14 of 24
यूएस एयर बेस
- फोटो : social media
यूएई: यूनाइटेड अरब अमीरात में 5000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इनमें से अधिकतर होरमुज जलसंधि के पास तैनात हैं। जिसे ईरान बंद करने की तैयारी में है। इसके अलावा अल डफरा एयर बेस, पोर्ट ऑफ जेबेल अली और फुजैराह नेवल बेस पर भी अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
15 of 24
अमेरिकी वायुसेना
- फोटो : US Air Force
ओमान: ओमान में सरकार का सहयोग देने के लिए 600 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी सैनिक इस देश में 1980 में तैनात हैं। यहां से ये सैनिक हिंद महासागर पर भी निगाह रखते हैं।
16 of 24
अमेरिकी नौसेना
- फोटो : social media
जिबूती: जिबूती में भी अमेरिकी सेना का बड़ा बेस मौजूद है। यहां तैनात सैनिकों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। इस छोटे से देश में चीनी सैन्य बेस भी है। यह देश सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।
17 of 24
US Special Forces
- फोटो : Social Media
अफगानिस्तान: इस देश में अमेरिका के 14 हजार सैनिक मौजूद हैं। इसके अलावा यहां गठबंधन सेनाओं के आठ हजार सैनिक भी हैं जो तालिबान के खिलाफ अक्सर कार्रवाईयों को अंजाम देते रहते हैं।