ब्रिक्स नेताओं ने खारिज किया दावा
ब्रिक्स नेताओं ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि यह समूह अमेरिका-विरोधी है। ब्राजील ने इस साल अपनी अध्यक्षता वाले कार्यकाल के दौरान एक साझा मुद्रा लागू करने की योजना को फरवरी में रद्द कर दिया था, लेकिन समूह 'ब्रिक्स पे' नाम की एक सीमा-पार भुगतान प्रणाली पर काम आगे बढ़ा रहा है। यह स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और वित्तीय लेनदेन को सुगम बना सकती है।
पिछले साल ब्रिक्स समूह का विस्तार किया गया था। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ईरान और इंडोनेशिया को भी शामिल किया गया था। ब्राजील में समूह के शिखर सम्मेलन में नेताओं ने अमेरिकी सैन्य और व्यापार नीतियों की अप्रत्यक्ष आलोचना की थी। ट्रंप ने भी ब्राजील पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने 1 अगस्त से उसके आयात पर 50% टैरिफ दर की घोषणा की है।