फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस चौकी के पास IED विस्फोट, दो पुलिस अधिकारी मारे गए

Sat, 20 Aug 2022 05:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने बाजौर की दाम डोला तहसील में एक पुलिस चौकी के पास एक आईईडी लगाया, जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौते पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
आईईडी ब्लास्ट में दो पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी के पास आईईडी विस्फोट में दो पुलिस अधिकारी मारे गए। देश के सुरक्षा बलों पर यह ताजा लक्षित हमला है। 

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने बाजौर की दाम डोला तहसील में एक पुलिस चौकी के पास एक आईईडी लगाया, जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौते पर ही मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हवलदार सैयद अहमद और सिपाही इनायतुर रहमान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की

2 of 6
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान - फोटो : सोशल मीडिया
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की है और विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद हमलों में तेजी

3 of 6
तालिबान - फोटो : Agency
पिछले साल अगस्त में अमेरिकी बलों ने अफगानिस्तान से बीस साल बाद वापसी की थी। इसके बाद काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया। तब से पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर लक्षित हमलों में तेजी देखी गई है।

इसी सप्ताह मारे गए थे दो और पुलिसकर्मी

4 of 6
पोलियो रोधी अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात ये पुलिसकर्मी मारे गए - फोटो : सोशल मीडिया
इस सप्ताह की शुरुआत में प्रांत के टेंक जिले में पोलियो के खिलाफ टीकाकरण की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन

जुलाई में अलग-अलग हमलों में चार पुलिसकर्मियों की मौत

5 of 6
जुलाई में मारे गए चार पुलिसकर्मी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में डेरा इस्माइल खान और टेंक जिलों में अलग-अलग हमलों में चार पुलिसकर्मियों की उस वक्त मौत हो गई थी, जब मोटरसाइकिल पर अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुआ हमला

6 of 6
नॉर्थ वजीरिस्तान, पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी तरह जून में एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया था जिसमें कम से कम दस सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें