ट्विटर खरीदने के बाद मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पूरी दुनिया में उनको लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं मस्क की जिंदगी से जुड़े 10 रोचक बातें। इसके साथ ही उनके उस सपने के बारे में भी जिसे पूरा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीद लिया। कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही थी। मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का सौदा 44 अरब डॉलर यानी तीन लाख 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा में किया है। मस्क की तरफ से ये रकम कैश में दी जाएगी। मस्क के ऑफर के अनुरूप उन्हें ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे। इस सौदे के बाद अब मस्क के पास ट्विटर की 100% हिस्सेदारी हो जाएगी।
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पूरी दुनिया में उनको लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं मस्क की जिंदगी से जुड़े 10 रोचक बातें। इसके साथ ही उनके उस सपने के बारे में भी जिसे पूरा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
2 of 14
एलन मस्क और उनके भाई-बहन।
- फोटो : अमर उजाला
पहले मस्क के जन्म, परिवार और बचपन के बारे में जान लीजिए
एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में हुआ था। मस्क की मां माए मस्क मॉडल थीं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन पूरा जीवन दक्षिण अफ्रीका में बीता। मस्क के पिता एरोल मस्क दक्षिण अफ्रीकन इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर, पायलट, प्रॉपर्टी डेवलपर थे। मस्क के छोटे भाई का नाम कींबल और बहन का नाम टोस्का है। कींबल का जन्म 1972 और टोस्का का 1974 में हुआ था।
मस्क के नाना, जोशुआ हल्दमैन अमेरिकी मूल के कनाडाई थे। जोशुआ ने अपने परिवार को अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा एक इंजन वाले बेलांका हवाई जहाज से कराई थी। ये भी एक रिकॉर्ड है। 1980 में मस्क के माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद मस्क ज्यादातर अपने पिता के साथ रहे। मस्क जब स्कूल में पढ़ते थे, तब क्लास में पढ़ने वाले बच्चे उन्हें काफी परेशान करते थे। एक बार बच्चों ने उनकी जमकर पिटाई भी कर दी। उन्हें इतना पीटा गया कि अस्पताल ले जाना पड़ा। मस्क 15 साल के हुए तो उन्होंने कुश्ती और मार्शल आर्ट सीखा।
विज्ञापन
3 of 14
एलन मस्क बचपन से ही टेक्नोलॉजी फ्रेंडली रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बचपन से ही टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हो गए थे मस्क
10 साल की उम्र से ही मस्क की रुचि कंप्यूटिंग और वीडियो गेम्स में हो गई। 12 साल की उम्र में उन्होंने एक वीडियो गेम बनाया और फिर उसे एक मैगजीन को 500 डॉलर में बेच दिया। इस स्पेस फाइटिंग गेम का नाम ब्लास्टर था। मस्क ने अपने भाई किंबल के साथ मिलकर जिप-2 नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की। बाद में इसे भी 2.2 करोड़ डॉलर में कॉम्पैक नाम की कंपनी को बेच दिया।
4 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया में इस तरह से छाते गए मस्क
1999 में एलन मस्क ने करीब एक करोड़ डॉलर के निवेश से 'एक्स डॉट कॉम' की शुरुआत की। बाद में ये कॉन्फीनिटी नाम की कंपनी के साथ मर्ज हो गई। जिसे अब पेपाल के नाम से जाना जाता है। 2002 में ई-बे ने पेपाल को 150 करोड़ डॉलर में खरीद लिया, जिसमें मस्क की हिस्सेदारी 16.5 करोड़ डॉलर थी। फिर मस्क ने स्पेस रिसर्च की तकनीक पर काम करना शुरू किया। 2002 में इसके लिए 'स्पेस-एक्स' की शुरुआत की। मस्क ने दावा किया था कि आने वाले दिनों में वह इस कंपनी के जरिए मनुष्य को दूसरे ग्रहों पर भी भेज सकेंगे। साल 2004 में एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की शुरुआत की।
विज्ञापन
5 of 14
एलन मस्क और उनका घर।
- फोटो : अमर उजाला
1. किराए के घर में रहते हैं मस्क
2020 में एलन मस्क ने अपने सभी सात आलीशान बंगले बेच दिए। मस्क ने ट्विटर पर इसका एलान किया। कहा, 'मैं अपनी जिंदगी की भव्यता को कम कर रहा हूं और अब अपने पास कोई घर नहीं रखूंगा।' फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अब मस्क 20x20 के एक किराए के घर में रहते हैं। इस घर को बॉक्साबल नाम के हाउजिंग स्टार्टअप ने बनाया है। ये घर फोल्डेबल है और ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
2. खर्च के लिए दोस्तों से लेना पड़ा था उधार
एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने खुद से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें अपने खर्च के लिए दोस्तों से उधार लेना पड़ा था। हालांकि, बाद में सबकुछ सही हो गया।
विज्ञापन
7 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
3. मस्क अपनी संपत्ति के बारे में नहीं जानते
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मस्क ने अपनी संपत्ति को लेकर बयान दिया था। कहा था, 'मैं नहीं जानता कि मेरे पास कितनी संपत्ति है। ये इस तरह से नहीं है कि कहीं नोट के बंडल पड़े हुए हैं। इसे ऐसे देखना चाहिए कि टेस्ला, स्पेस-एक्स और सोलर सिटी में मेरी हिस्सेदारी है और बाजार में उस हिस्सेदारी की कुछ क़ीमत है। पर मुझे वाकई इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरे काम करने का लक्ष्य ये नहीं है।'
8 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
4. मस्क का बड़ा सपना
मस्क मंगल ग्रह पर एक बेस बनाना चाहते हैं। ये उनका बड़ा सपना है। मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इसके लिए अपनी पूंजी का सबसे बड़ा हिस्सा लगाना चाहते हैं और उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर उन्होंने इस मिशन को सफल बनाने में अपनी सारी पूंजी लगा दी। मस्क के अनुसार, मंगल ग्रह पर मनुष्यों का एक बेस, बहुत बड़ी सफलता होगी। मस्क ने कहा, 'इससे भविष्य बेहतर होगा।' मस्क कहते हैं कि न्यूक्लियर युद्ध या किसी एस्टेरॉइड के टकराने से पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में आ जाए, ऐसी स्थिति में हमारे लिए सबसे उपयुक्त मंगल ग्रह ही है।
9 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
5. इसलिए बनाई स्पेस-एक्स
एक इंटरव्यू में मस्क ने अपनी कंपनी स्पेस-एक्स को लेकर खुलासा किया था। कहा था, 'मैंने कंपनी इसलिए बनाई क्योंकि मैं इस बात से असंतुष्ट था कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी स्पेस इनोवेशन को लेकर और महत्वकांक्षी क्यों नहीं है? वो क्यों और आगे का नहीं सोच पा रही। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में चांद और मंगल ग्रह पर हमारा बेस हो और वहां के लिए लगातार फ्लाइट्स चलें।
10 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
6. निवेशक से ज्यादा इंजीनियर कहलाना पसंद करते हैं
मस्क चाहते हैं कि लोग उन्हें एक निवेशक की बजाय इंजीनियर के रूप में जानें। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं हर सुबह किसी नई तकनीकी समस्या का हल ढूंढने के लिए उठना चाहता हूं। बैंक में कितना पैसा है, इसे मैं सफलता का पैमाना नहीं मानता।'
11 of 14
एलन मस्क ट्रैफिक से परेशान हुए तो बना दी टनल बोरिंग मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
7. ट्रैफिक से परेशान हुए तो बना दी टनल बोरिंग मशीन
दिसंबर 2016 में एलन मस्क ट्रैफिक में फंस गए। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। लिखा, 'ट्रैफिक ने मुझे पागल कर दिया है। मैं एक टनल बोरिंग मशीन बनाने जा रहा हूं और खुदाई शुरू कर रहा हूं।' ट्वीट करने के तुरंत बाद मस्क ने 'द बोरिंग' नाम की कंपनी रजिस्टर करा ली। 2018 में अंडरग्राउंड टनल का एक प्रोटोटाइप भी बनाया। उन्होंने बोरिंग कंपनी की आग उगलने वाली एक मशीन बनाई और मजाक-मजाक में इसे बेच दी।
12 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
8. इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ने का काम
एलन मस्क ने न्यूरोलिंक के जरिए एक ऐसी मशीन बनानी शुरू कर दी है, जो इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ेगी। अगर वह सफल होते हैं तो ये दुनिया के लिए एक बड़ा तोहफा होगा।
13 of 14
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
9. सोलर टाइल्स पर काम कर रहे
एलन मस्क ने 2016 में एक सोलर सिटी का अधिग्रहण किया। इस सोलर सिटी में वह सोलर टाइल्स पर काम कर रहे हैं। मसलन घरों की छत और दीवारों को ऐसा बनाने की कोशिश कर रहे, जो सूर्य की रोशनी की मदद से बिजली पैदा करें।
एलन मस्क ने फिल्मों में भी काम किया है।
- फोटो : अमर उजाला
10. फिल्म में भी काम किया
मशहूर फिल्म आयरन मैन-2 में मस्क ने काम किया है। इसकी पहली सीरीज में टोनी स्टार्क ने मार्वेल में मस्क की जिंदगी पर आधारित किरदार निभाया था। वहीं, द सिम्पसन, बिग बैंग थ्योरी और साऊथ पार्क जैसी फिल्मों में भी मस्क ने एक्टिंग की है।