फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के ऋषि का सनातन को प्रणाम: भारतीय रंग में रंगे ऋषि-अक्षता, मंदिर जाने से लेकर पहनावे तक ने जीता दिल

Mon, 11 Sep 2023 05:39 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rishi Sunak- Akshata Murthy: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उनका सनातन रंग सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। इसके साथ ही सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति का भारतीय परिधान भी खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
जी20 शिखर सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया। इस सम्मेलन में जिस नेता ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का सनातन रंग सबसे ज्याद सुर्खियों में रहा। भारत आने से पहले से लेकर भारत से वापस लौटने तक सुनक कई बार सनातनी चोले में दिखे। आइये जानते हैं इन मौकों को… 
विज्ञापन

2 of 8
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
भारत आने से पहले कहा- मुझे हिन्दू होने पर गर्व
भारत दौरे पर आने से पहले सुनक ने एक विशेष साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी भारतीय जड़ों और भारत से संबंधों पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा मेरी “पत्नी भारतीय हैं और एक गौरवान्वित हिंदू होने के नाते, मेरा हमेशा भारत और भारत के लोगों से जुड़ाव रहेगा। मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
भारत पहुंचते ही कहा- मैंने भाई-बहनों के साथ मनाई राखी 
भारत पहुंचने पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एक बार फिर सनातन को प्रणाम करते नजर आए। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई को साक्षात्कार दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे हिंदू होने पर गर्व है और मेरी परवरिश इसी तरह हुई है। उम्मीद है कि अपनी इस भारत यात्रा में मैं मंदिर भी जा पाऊं। हाल ही में मैंने और मेरे बहन-भाइयों ने रक्षाबंधन मनाया। अभी भी मेरे पास सारी राखियां हैं। हालांकि, इस बार वक्त की कमी की वजह से मैं अच्छी तरह से जन्माष्टमी नहीं मना पाया। लेकिन मैं मंदिर जाकर इसकी भरपाई जरूर कर सकता हूं।”

4 of 8
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
पूरी हुई मंदिर जाने की आस
सुनक ने एएनआई को दिए साक्षात्कार के दौरान मंदिर जाने की उम्मीद जताई थी। रविवार को उनकी यह आस भी पूरी हो गई। ऋषि सुनक और उनकी अक्षता मूर्ति रविवार सुबह-सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंच गए। मंदिर में दर्शन करने के साथ ही दोनों ने गोपूजा की और प्रधानमंत्री सुनक कलाई पर कलावा बंधवाते नजर आए। ऋषि और उनकी पत्नी 45 मिनट मंदिर में रहे।
विज्ञापन

5 of 8
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
जमीन पर माथा टेककर भगवान को नमन 
ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने अक्षरधाम मंदिर में हाथ जोड़कर पूजा की। दोनों ने आरती भी की। सुनक ने जमीन पर माथा टेककर भगवान को नमन किया। इसके साथ ही ब्रिटिश पीएम ने संतों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

उन्होंने मुख्य मंदिर के पीछे स्थित एक और मंदिर में जलाभिषेक किया। अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी। एक राजकीय नेता की नहीं थी। एक प्रधानमंत्री की नहीं थी।
विज्ञापन

6 of 8
ऋषि सुनक और अन्य नेता - फोटो : ANI
राजघाट पर नंगे पांव सुनक 
सनातन को प्रणाम करते सुनक जब राजघाट पहुंचे तो एक बार फिर उन्होंने सबका दिल जीत लिया। सुनक नंगे पांव बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनकी आस्था और संस्कारों के प्रदर्शन ने उनको हिन्दुस्तान में हीरो बना दिया। जानकारों का मानना है कि इस तरीके से जुड़ने वाले रिश्तों से भारत और ब्रिटेन के कूटनीतिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
शेख हसीना से मुलाकात के दौरान भी जीता सबका दिल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें ब्रिटिश पीएम सुनक घुटने पर बैठकर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को काफी आकर्षित किया। दिल को छू लेने वाली इस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के यूजर लिख रहे हैं कि सुनक बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना जी से कितनी विनम्रता से मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बड़े आदमी में अहंकार नहीं होता! ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत करने के लिए आराम के लिए फर्श पर बैठ गए।

8 of 8
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA
अक्षता मूर्ति के भारतीय अंदाज ने भी जीता दिल
ऋषि सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने भी इस यात्रा के दौरान सबका दिल जीता। अक्षता के भारतीय पहनावे और सादगी की भी सभी ने चर्चा की। चाहे अक्षतधाम मंदिर के दौरे के दौरान हो या देश लौटने के दौरान उनके साड़ी पहने तस्वीरें भी सभी ने पसंद की।
विज्ञापन
Next