फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें देखकर बोलेंगे वाह!

Mon, 27 Feb 2017 04:30 AM IST
एजेंसी/ सरमेंटो (अर्जेंटीना)
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Reuters
खगोल शास्त्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। रविवार को चंद्रमा जब सूर्य के सामने से गुजरा तो सूर्य ग्रहण के रूप में एक शानदार आग का छल्ला दिखाई पड़ा। सबसे पहले इसे अर्जेंटीना के खगोलविदों और लोगों ने देखा। सूर्य ग्रहण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Reuters
लोगों ने इसे विशेष दूरबीनों, सुरक्षित चश्मों, और कार्डबोर्ड के जरिये देखा। चंद्रमा जब अपने पथ पर आगे बढ़ रहा था तो थोड़ी देर के लिए सूर्य लगभग छुप गया। सूर्य ग्रहण जब अपने चरम पर था तब चंद्रमा सूर्य के ठीक बीचोबीच आ गया और एक शानदार रोशनी का छल्ला बन गया, जिसके किनारों से प्रकाश निकल रहा था। यह ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, अंगोला, जांबिया और कांगो गणराज्य के 100 किलोमीटर के दायरे में देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : dailymail
करीब 100 से ज्यादा खगोलविद अर्जेंटीना के सरमेंटो शहर में सुबह ही जमा हो गए थे, जहां ग्रहण के सबसे ज्यादा दिखाई देने की उम्मीद थी। स्पेन के बार्सिलोना से खास कर ग्रहण देखने आए जोसेप मैसेल्स रोमन ने कहा कि मैंने पहले ही छह ग्रहण देखे हैं और सभी एक दूसरे से भिन्न थे।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Reuters
एस्ट्रोनोमिकल सोसाइटी ऑफ साउथ अफ्रीका के मुताबिक इस ग्रहण को पिनहोल प्रोजेक्टर से सुरक्षित तरीके से देखा जा सकता था। विशेषज्ञों ने बताया कि जैसे ही दिन में अंधेरा छाया पशु-पक्षी रात समझकर रूटीन के हिसाब से अपने-अपने घरों में चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें