फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

Thu, 30 Jun 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक आईएस के तीन संदिग्‍ध आत्मघाती आतंकियों के हमले में अपनों को खोने वाले लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

2 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
लोगों का दर्द उनके चेहरे से बयां हो रहा है। उन आतंकियों ने एक ऐसा हमला किया है जिसके जख्म रह रहकर लोगों को परेशान करते रहेंगे। आतंकी हमले के बाद कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं।
 
विज्ञापन

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

3 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
आईएस के तीन संदिग्ध आत्मघाती आतंकियों ने मंगलवार रात 10 बजे के करीब इस्तांबुल के अतातुर्क हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि 147 लोग घायल हो गए। 

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

4 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने कहा है कि शुरुआती संकेतों से पता चल रहा है कि इस हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ है। फिलहाल हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
विज्ञापन

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

5 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
पीएम यिलदिरिम ने कहा कि तीन आत्मघाती बम हमलावरों ने खुद को विस्फोट से उड़ाने से पहले यात्रियों पर स्वचालित राइफलों से अंधाधुंध गोलीबारी की। हमलावर टैक्सी से हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

6 of 10

7 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद खुद को उड़ा लिया। यह पूछे जाने पर कि क्या किसी चौथे हमलावर के बचकर भाग जाने की आशंका है, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ऐसा नहीं लगता। 

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

8 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
उन्होंने अतातुर्क हवाई अड्डे पर किसी तरह की सुरक्षा विफलता से इनकार किया और कहा कि पीड़ितों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अरदोगान ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ‘संयुक्त लड़ाई’ का आह्वान किया है।

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

9 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी एएफपी के फोटोग्रॉफर के मुताबिक धमाके से हवाई अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा है। टर्मिनल पर मृतकों के चादरों के ढके शव पड़े हैं। उल्लेखनीय है कि यह तुर्की के सबसे बड़े शहर में इस साल हुए चार हमलों में सबसे घातक हमला है। इनमें से दो हमलों की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी जबकि एक हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी कुर्द समूह ने लिया। 
विज्ञापन

आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की, फूट-फूट कर रोए लोग

10 of 10
आतंकियों के हमले से कराहा तुर्की - फोटो : Reuters
बान की मून (महासचिव, संयुक्त राष्ट्र) ने कहा कि ‘घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की जाएगी और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र तुर्की के साथ मजबूती से खड़ा है।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें