तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन आत्मघाती हमलावरों ने फायरिंग की और बाद में खुद को बम से उड़ा दिया। इस्तांबुल के गवर्नर के मुताबिक इस आतंकवादी हमले में 41 लोगों की मौत और 239 लोग घायल हुए हैं। तुर्की के प्रधानमंत्री ने इस हमले के लिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
राइफल से हुई फायरिंग
2 of 9
कई बार हुए धमाके
- फोटो : Reuters
अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार रात तीनों हमलावरों में से एक ने पहले प्रस्थान हॉल में आकर ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
3 of 9
मासूमों को बनाया निशाना
- फोटो : Reuters
इस्तांबुल हमले के बाद तुर्की सरकार ने भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिसके जरिए भारतीय तुर्की में रह रहे अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले पाएंगे। ये हैं जारी किए गए नंबर: +90-530-5671095/8258037/4123625/
इसके अलावा भारतीय एंबेसी के नंबर 05303142203 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
लोगों को निर्देश, हवाईअड्डे से रहें दूर
4 of 9
धमाके के बाद हवाईअड्डे के बाहर जुटे लोग
- फोटो : Reuters
हमले के तुरंत बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया और दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। इसी बीच आतंकियों ने खुद को बम धमाकों से उड़ा लिया।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट पर हमले का शक
5 of 9
बम धमाके के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : Reuters
एक तुर्की पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर जैसे ही चेक प्वाइंट के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कम से कम एक आतंकी घायल हो गया। इसके बाद आतंकी ने खुद को धमाके से उड़ा लिया।
विज्ञापन
'आतंकवाद एक वैश्विक समस्या'
6 of 9
तुर्की के प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की
- फोटो : Reuters
हमले के लेकर प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने पत्रकारों के बातचीत में कहा, 'इस हमले से यह साफ हो जाता है कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है। यह हमला, मासूम लोगों को निशाना बनाकर किया गया सुनियोजित आतंकी हमला है।'
विज्ञापन
कई विदेशी पर्यटक भी मारे गए
7 of 9
सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : Reuters
अधिकारियों ने बताया कि तीनों आतंकी टैक्सी में बैठकर एयरपोर्ट तक आए थे। उनके हमले में मासूम तुर्की नागरिक तो मारे ही गए लेकिन कई विदेशी पर्यटकों की भी मौत हुई है।
'बिखरे पड़े थे शरीर के अंग'
8 of 9
हमले के बाद जमीन पर गिरा हुआ आतंकियों का हथियार
- फोटो : Reuters
जर्मनी से कुछ देर पहले ही इस्तांबुल पहुंची एक महिला ने बताया, 'मैंने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तुरंत फर्श पर लेट गई। सब इधर उधर भाग रहे थे। हर जगह खून ही खून और शरीर के अंग दिखाई दे रहे थे। मैंने दरवाजे में गोलीबारी से हुए छेद भी देखे।'
इस बीच बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वह हमले से कुछ घंटे पहले तक इस्तांबुल हवाईअड्डे पर ही थे। उन्होंने इस हमले की निंदा भी की है।