फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

Mon, 13 Nov 2017 06:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 7
pm modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे के तहत रविवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से भी मुलाकात की।

पढ़ें: आसियान समिट: मनीला पहुंचे मोदी, ट्रंप और अबे से आज हो सकती है आधिकारिक बातचीत 
विज्ञापन

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

2 of 7
- फोटो : PTI
मनीला में पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों में दीवानगी दिखी। उन्होंने भी हाथ जोड़कर जनता को नमस्कार किया। मोदी द्वारा यहां क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के अलावा आतंकवाद और कट्टरता की बढ़ती चुनौतियों से निपटने को वैश्विक दृष्टिकोण के लिए भारतीय मत रखे जाने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

3 of 7
- फोटो : PTI
मनीला में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पारंपरिक ड्रेस में नजर आये। दोनों ने इस तरह मुलाकात की जैसे पुराने दोस्त काफी समय बाद मिल रहे हों।

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

4 of 7
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने रूस के प्रीमियर दिमित्री मेदवेदेव से भी मुलाकात की। दोनों ही नेता बड़ी गर्मजोशी से मिले। भारत और रूस के संबंधों पर कटाक्ष करने वालों को पीएम मोदी ने इस तस्वीर के जरिये संदेश देने की कोशिश की।
विज्ञापन

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

5 of 7
- फोटो : PTI
सम्मेलन से इतर पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और रूस के प्रीमियर दिमित्री मेदवेदेव से द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

6 of 7
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने चाइनीज प्रीमियर ली किंकयांग से भी मुलाकात की। डोकलाम विवाद हल होने के बाद दोनों देशों के नेताओं की इस मुलाकात से सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: फिलीपींस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ट्रंप से हुई मुलाकात

7 of 7
- फोटो : PTI
मनीला में पीएम मोदी का फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेटे ने जोरदार स्वागत किया । फिलीपींस में भारतीय राजदूत जयदीप मजूमदार ने बताया कि आसियान सम्मेलन के दौरान मंगलवार को विवादित दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन की आक्रामक सैन्य रणनीति, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षण समेत क्षेत्र में मौजूद तमाम रक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें