सोचो जरा क्या होता होगा नजारा जब यमराज छुट्टी पर रहते होंगे..? इसकी कल्पना करने भर से ही या तो हमारी हंसी छूटने लगेगी या फिर हम हैरतभरे एक्सप्रेशन देते नजर आएंगे। दरअसल, ये नजारा कल्पना के परे होता है।
लेकिन हमारे जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं जब हमारा सामना ऐसी ही घटनाओं से होता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो क्लिप में आपको देखने को मिल जाएगा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको वाकयी लगेगा कि यमराज आज सचमुच छुट्टी पर रहे होंगे। तभी ऐसा हो गया....
विज्ञापन
2 of 6
screenshot
दरअसल, इस वीडियो को अलग-अलग ऐसी घटनाओं को जोड़कर बनाया गया है जिसमें कई लोगों का मौत से इतना करीब से सामना हुआ मगर फिर भी उनका बाल भी बांका न हो सका। अब इसे और क्या कहा जा सकता है? यमराज गए छुट्टी पर....
विज्ञापन
3 of 6
screenshot
टाइमिंग की गड़बड़ होती तो इस महिला का बन जाता कचूमर
वीडियो के पहले क्लिप शॉट में एक महिला एक रास्ते से गुजरती नजर आ रही है। जो एक भारी भरकम पेड़ गिरने से बाल-बाल बचती है। अगर जरा भी टाइमिंग की गड़बड़ हुई होती तो इस महिला का पक्का कचूमर बन जाता। और जब भारी भरकम पेड़ नीचे गिरता है तो महिला को अहसास होता है कि कयामत उसके ऊपर गिरने वाली थी। वह पीछे पलटकर भी नहीं देखती बस दौड़कर आगे बढ़ जाती है, मगर उसे देखने वालों की आंखें ठहरी रह जाती है क्योंकि उन्होंने सचमुच यमराज को आज छुट्टी पर देखा था।
अब इसे क्या कहेंगे...
दूसरे क्लिप में एक आदमी ने रोड के किनारे अपना एक एड बोर्ड लगाया था जो हवा से नीचे गिर गया था। वह उसको उठाने जाता है, बस तभी उसका सामना मौत से हो जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि पलभर में क्या हो गया। बोर्ड को छूते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कार उसके बराबर से होकर गुजर जाती है और वह शख्स वहीं बर्फ की तरह जमकर खड़ा रहा जाता है। दरअसल, कार का एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन इस आदमी का कुछ नहीं बिगड़ता।
विज्ञापन
5 of 6
screenshot
वीडियो में ऐसे ही कई जबरदस्त एक्सीडेंट दिखाए गए हैं। जिन्हें देखेंगे तो आप भी स्तब्ध रह जाएंगे। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं..