दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय ने कहा है कि उनके देश को ऐसे संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया पांचवें परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक़ राष्ट्रपति ने ये स्पष्ट नहीं किया कि ये संकेत क्या हैं, लेकिन उन्होंने सेना को नई परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के आदेश दे दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
दुनिया की नाक में दम करने वाला उत्तर कोरिया करेगा पांचवा परमाणु परीक्षण
2 of 3
उत्तर कोरिया करेगा पांचवा परमाणु परीक्षण
- फोटो : BBC
इससे पहले स्थानीय मीडिया में ख़बर थी कि उत्तरी पुंगेई परमाणु परीक्षण स्थल पर उत्तर कोरिया की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। उसका चौथा परमाणु परीक्षण यहीं से किया गया था। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया नया परीक्षण कर सकता है।
दुनिया की नाक में दम करने वाला उत्तर कोरिया करेगा पांचवा परमाणु परीक्षण
3 of 3
उत्तर कोरिया करेगा पांचवा परमाणु परीक्षण
जनवरी में, उत्तरी कोरिया ने चौथा परमाणु परीक्षण किया था। इसके एक महीने बाद उसने समुद्र में लंबी दूरी की एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई थी। इसके बाद कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया था।
पर्यवेक्षक का कहना है कि उत्तर कोरिया अपनी राजधानी प्योंगयांग में मई में होने वाले सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन से पहले एक और परमाणु परीक्षण कर सकता है। वहीं जानकारों का मानना है कि उत्तर कोरिया के पास इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल पर परमाणु हथियार लोड करने की तकनीक नहीं है। हालांकि कोरिया ने हाल के वर्षों में अपना परमाणु हथियार कार्यक्रम काफ़ी मजबूत कर लिया है।