इजिप्ट एयर के विमान एमएस 804 ने पेरिस से काहिरा के लिए उड़ान भरी थी लेकिन बुधवार रात विमान का रडार से संपर्क टुट गया था। इजिप्ट अधिकारियों ने इस संबंध में बताया है कि लापता विमान क्रैश हो गया है, और हवाई जहाज में यात्रियों सहित क्रू मेंबर की जान चली गई है। इजिप्ट एयर लाइन के इस विमान के बारे में कुछ बातें हैं जो जानना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विमान में 56 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे
2 of 5
- फोटो : reuters
इजिप्ट एयर के क्रैश हुए विमान में 56 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे। यात्रियों में 53 व्यसक और 2 शिशु व एक बच्चा था। क्रू मेंबर में 2 कोकपिट क्रू, 5 केबिन क्रू, और तीन सुरक्षा गार्ड थे। यात्रियों में इजिप्ट सहित 12 देशों के यात्री थे।
विज्ञापन
रात को 2:30 बजे संपर्क टूटा
3 of 5
इजिप्ट एयर ने बताया है कि इजिप्ट के स्थानीय समय अनुसार रात को 2:30 बजे संपर्क टूटा था। इजिप्ट के समुद्र तट से 280 किलोमीटर पहले ही विमान एमएस 804 का रडार से संपर्क टूट गया था।
13 साल पुराना था विमान
4 of 5
- फोटो : wikimedia
एयर इजिप्ट का विमान एमएस 804 लगभग 13 साल पुराना था फ्रांस में इस विमान को बनाय गया था, और 2003 में इसे इजिप्ट एयर को सौंपा गया। हवाई जहाज बुधवार को काहिरा से पेरिस गया था। गुरुवार को पेरिस से वापस काहिरा आना था। लेकिन उड़ान के बाद इजिप्ट की तट से 280 किलोमीटर पहले इसका रडार से संपर्क टूट गया।
इसी साल मार्च में इजिप्ट एयर के विमान को एक आदमी ने अपनी पत्नी के लिए हवाई जहाज को हाईजैक कर लिया था। उसकी मांग थी कि उसको साइपरस में रहने की इजाजत दी जाए। और उसका खास मकसद अपनी पूर्व पत्नी से मिलना था। इस हाइजैक में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी।