पूरी दुनिया में हर साल करीब 20 लाख लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले ही मां बन जाती हैं। फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता पीटर टेन हूपेन कुछ ऐसी ही कम उम्र माओं से कोपेनहेगन में होने वाली वुमेन डेलिवर कांफ्रेंस से पहले मिले।
विज्ञापन
बांग्लादेश की 14 साल की केया मां बनीं
2 of 9
- फोटो : bbc
तस्वीर में बांग्लादेश की 14 साल की केया हैं जो अपने 21 साल के पति जहांगीर और दो महीने के बेटे रहीम के साथ रह रही हैं। केया बताती हैं कि मां बाप की इच्छा के विरुद्ध 13 साल की उम्र में शादी की और डिलीवरी के समय इतना खून बहा कि वो लगभग मर ही गई थीं।
विज्ञापन
एना पंद्रह साल की उम्र में मां बनीं
3 of 9
- फोटो : bbc
पंद्रह साल की एना, चार महीने की बेटी कैरेन के साथ अपने मां बाप और दो बहनों के घर कोलंबिया के हिंसाग्रस्त पड़ोसी इलाके में रह रही हैं। जब वो आठवीं में पढ़ रही थीं तभी प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन इसके तुरंत बाद उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें छोड़कर चला गया। वो बताती हैं, 'आठ महीने की प्रेग्नेंसी के समय मेरा रक्तचाप बहुत बढ़ गया था। चिकित्सकों ने मुझे मैटर्निटी केयर में भेज दिया।'
फासो का टीचर ने ही उनका यौन उत्पीड़न किया
4 of 9
- फोटो : bbc
15 साल की आइसा अपनी 13 महीने की बेटी, मां और दो बहनों के साथ बुर्किना फासो के ग्रामीण इलाके में रह रही हैं। उनके टीचर ने ही उनका यौन उत्पीड़न किया था और प्रेग्नेंट हो गई थीं। वो बताती हैं, 'जब मैं 14 साल की थी, उस समय प्राइमरी स्कूल की परीक्षाएं खत्म हो गई थीं। मैंने अपने टीचर को परिणाम जानने के लिए फोन किया। उसके बाद उसने मुझे आने के लिए दबाव बनाया और मेरा रेप किया।'
विज्ञापन
सात महीने की प्रेग्नेंसी में ही बेटे को जन्म दिया
5 of 9
- फोटो : bbc
पिछले पांच सालों से एलियाना अपने पिता और दो भाई बहनों के साथ हैती में भूकंप के बाद हुए विस्थापन के कारण एक कैंप में रह रही हैं। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एलियाना प्रेग्नेंट हुईं और सात महीने की प्रेग्नेंसी में ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खुद अभी बच्चा हों तो दो दो बच्चों का ख्याल रखना बहुत मुश्किल
6 of 9
- फोटो : bbc
5 साल की एमिरा अपने दो बच्चों सामेर (एक वर्ष) और एमल (12 दिन) और अपने पति के साथ जॉर्डन के एक शरणार्थी कैंप में रह रही हैं। सीरिया में गृहयुद्ध के कारण उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। एमिरा का 13 साल की उम्र में ही विवाह हो गया और कैंप में ही दोनों बच्चों को जन्म दिया। वो बताती हैं, 'जब आप खुद अभी बच्चा हों तो दो दो बच्चों का ख्याल रखना बहुत मुश्किल होता है। इसके अलावा मुझे अपने पति का भी ख्यल रखना पड़ता है।'
विज्ञापन
मां बनने के पहले मुझे खेलना और घूमना पसंद था
7 of 9
- फोटो : bbc
चौदह वर्ष की मुलेंगा अपनी बेटी, मां बाप, अपने पिता की दूसरी पत्नी और 10 भाई बहनों के साथ जाम्बिया के सुदूर इलाके में रहती हैं। वो स्कूल जाती थीं और डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन एक दिन उनकी मां को पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। वो बताती हैं, 'मां बनने के पहले मुझे खेलना और घूमना पसंद था। मुझे फ़ुटबॉल खेलना पसंद था।'
एक लड़के ने मुझे बुलाया और कहा कि रात में हम साथ सोएंगे
8 of 9
- फोटो : bbc
पंद्रह वर्ष की पोको अपने तीन साल के बेटे टिगा, अपने मां बाप, दादी और चाची के साथ बर्किना फासो के शहरी इलाके में रहती हैं। डिलीवरी के दौरान उनकी जिंदगी संकट में पड़ गई थी। उनका परिवार बहुत गरीब है और उनके स्कूल का खर्च नहीं उठा सकता। वो बताती हैं, 'जब मैं 12 साल की थी, तभी प्रेग्नेंट हो गई। उस समय मुझे इन चीजों के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था। एक लड़के ने मुझे बुलाया और कहा कि रात में हम साथ सोएंगे। उसने मेरे साथ सेक्स किया। यह मेरा पहला अनुभव था।'
पंद्रह साल की थांडीवे नौ महीने की बेटी अन्ना, पति और उनके संबंधियों के साथ जाम्बिया के एक गांव में रहती हैं। जब वो प्रेग्नेंट थीं, उन्हें स्कूल छोड़कर अपने बच्चे के पिता से शादी करनी पड़ी। वो बताती हैं, 'जब मैं प्रेग्नेंट हुई उस समय मैं छठीं कक्षा में पढ़ रही थी, मैं खानसामा बनना चाहती थी और शहर में काम करना चाहती थी। बाद में मैं नवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के से मिली। उससे केवल पांच मुलाकातें हुईं थी लेकिन जब घरवालों को पता चला उन्हें उनके पति के पास जबरदस्ती रहने को भेज दिया।'