फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 बातें: क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में

Thu, 02 Jun 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
101 मिलियन यात्रियों ने पिछले साल यहां से यात्रा की है - फोटो : alamy
क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि विश्व का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट कौन सा होगा। थोड़ा मुश्किल हो सकता है। फिर भी अंदाजा लगाइए, वैसे हाल ही में इस एयरपोर्ट ने अपने 60 साल पूरे किए हैं। 
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में

2 of 6
राष्ट्रपति ओबामा हार्ट्सफील्ड- जैक्सन अटलांटा हवाई अड्डे पर एक यात्रा के दौरान - फोटो : getty image
चलो अब हम बताते हैं, दरअसल दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट अटलान्टा का हार्ट्सफील्ड-जैक्सन इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। सन 1998 से दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बना हुआ है। 101 मिलियन से भी अधिक यात्री 2015 में इस टर्मिनल से गुजरे हैं। यह संख्या इथियोपिया देश की जनसंख्या के बराबर है। इस जानकारी के अलावा यह अपने आप में एक अदभुत एयरपोर्ट माना जाता है आइए हम आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में

3 of 6
260,000 से अधिक यात्री हर रोज इस एयरपोर्ट से यात्रा करते हैं - फोटो : alamy
क्यों है हार्ट्सफील्ड-जैक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट नंबर एक व्यस्त एयरपोर्ट 

101,491,106 यात्री 2015 में इस एयरपोर्ट से होकर गुजरे हैं। जबकि नंबर दो चीन की राजधानी बीजिंग के एयरपोर्ट से साल 2015 में 89,938,628 यात्रियों ने यात्रा की।  रिव्यू देने वाली साइट्स स्काईट्रैक्स ने अटलान्टा के हार्ट्सफील्ड-जैक्सन इंटरनेशनल को 10 में से 4 नंबर दिए गए हैं। हालांकि इस रेटिंग को अच्छा नहीं माना जाता है। इसकी कम रेटिंग की वजह यात्रियों को अच्छी सुरक्षा व्यवस्था न देना हो सकता है।

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में

4 of 6
एयरोपर्ट पुराने रेस ट्रैक पर बनाया गया है, इसे कोका कोला कंपनी बनाने वाले ने बनाया है - फोटो : alamy
अकेले यूएस से अटलांटा के लिए 178 नॉनस्टाप उड़ानें भरी जाती हैं। जबकि 80 नॉनस्टाप उड़ाने अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से अटलांटा के लिए होती है। खाने पीने की 77 दुकानें पूरे हवाई अड्डे फैली हुई हैं। आप जहां चाहें खाना खाकर फ्रेश हो सकते हैं। 1296 टॉयलेट हैं एयरपोर्ट में। 57 टन कचरा इस एयरपोर्ट में रोज प्रोड्यूस होता है। 53,000 लाइट बल्व इस्तेमाल किए जाते हैं एयरपोर्ट को चकाचौंध रखने के लिए। अटलान्टा में एक तरफ से डोमेस्टिक यात्रा करने पर 165.64 डॉलर का औसत किराया लगता है। 
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में

5 of 6
1931 में अटलांटा एयरपोर्ट ने अपनी पहली यात्री उड़ान भरी - फोटो : bbc
जिस जगह पर अभी हार्टफील्डस-जैक्सन एयरपोर्ट है उसे 1906 में अटलांटा स्पीड वेय ने कब्जाए रखा था जिसका निर्माण असा कैंडलर ने किया था जिसने कोका कोला कंपनी का कंस्ट्रक्शन भी किया था। लेकिन स्पीड वेय सुचारू रूप से चलने में असफल हो गया। 1931 में अटलांटा एयरपोर्ट ने अपनी यात्री उड़ान भरी। इसको डेल्टा एयर सर्विस ने आपरेट किया था। 1956 में पहली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट अटलांटा के नगर हवाई अड्डा (जो अब हार्ट्सफील्ड-जैक्सन हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है) से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट के बारे में

6 of 6
दुबई अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा - फोटो : bbc
क्या यह हवाई अड्डा दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना रहेगा?

वैसे तो हार्ट्सफील्ड-जैक्सन हवाई अड्डा नंबर एक व्यस्त हवाई हड्डा बना हुआ है लेकिन जिस तरह से अन्य हवाई अड्डों पर यात्रियों की वृद्धि देखी जा रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चीन का बींजिंग हवाई अड्डा इसको पीछे छोड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें