फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2019 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमेरिका में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में रविवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में लोगों ने पाकिस्तानी दूतावास के बाहर रैली आयोजित कर भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमेरिका में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ तख्तियां लहराईं और नारे लगाए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैनर पकड़ रखे थे जिसमें लिखा था कि पिछले 20 वर्षों में अमेरिका के भीतर हुए सभी आतंकवादी हमलों में 90 फीसदी से अधिक पाकिस्तान का हाथ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
अमेरिका में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
वर्जीनिया के दो कांग्रेसी उम्मीदवार और अफगानिस्तान में लड़ने वाले और काम करने वाले अमेरिकी कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली में भाग लिया।उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा पाकिस्तान को प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है लेकिन पाकिस्तान पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
अमेरिका में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
प्रदर्शनकारियों ने 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए विरोध जताया। बता दें कि मुंबई में 11 साल पहले 26 नवंबर को उस समय हड़कंप मच गया था जब पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से शहर में आए 10 लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों ने गोलीबारी कर 166 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें