सूडान अकाल की तस्वीर
- फोटो : Kevin Carter
अफ्रीकी देश सूडान में 1993 में पड़े अकाल के वक्त भूख से तड़पते इस बच्चे की फोटो ने दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस तस्वीर को दक्षिण अफ्रीका के फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर ने लिया था। इस फोटो के लिए उसे पुलित्जर पुरस्कार भी मिला। लेकिन, उस बच्चे को न बचा पाने के गम में केविन डिप्रेशन में चले गए और अवॉर्ड मिलने के 3 महीने बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।