फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pope Francis Health: एक महीने से अधिक समय बाद अस्पताल से बाहर आए पोप फ्रांसिस, सेहत में सुधार के बाद लोग खुश

Mon, 24 Mar 2025 04:02 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
अस्पताल से बाहर आए पोप फ्रांसिस - फोटो : पीटीआई
लंबे समय से बीमार चल रहे पोप फ्रांसिस रविवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से जनता के सामने आए। लगभग एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पोप अब अपने निवास स्थान कासा सांता मार्टा लौट आए हैं। अस्पताल से लौटने पर उन्होंने बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हुए लोगों को आशीर्वाद दिया। सार्वजनिक रूप से पोप को देखने के बाद लोग काफी खुश दिखे और जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अस्पताल से बाहर आए पोप फ्रांसिस - फोटो : पीटीआई
एक महीने से अधिक समय से चल रहा था इलाज
बता दें कि पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें डबल निमोनिया का इलाज चल रहा था। एक महीने से ज्यादा समय अस्पताल में बिताने के बाद, रविवार को उन्हें छुट्टी मिल गई। पोप की देखभाल करने वाले सर्जरी प्रमुख सर्जियो अल्फिएरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोप अब स्थिर स्थिति में हैं, लेकिन उन्हें कुछ समय तक आराम और स्वास्थ्य लाभ के लिए दवाइयों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें