फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-7 Summit: जी-7 में दिखा पीएम मोदी का जलवा, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ की चाय-पर-चर्चा और बाइडन संग लगाए ठहाके

Mon, 27 Jun 2022 10:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, श्लॉस एल्मौ

सार

शिखर सम्मेलन के दौरान कई ऐसे पल भी आए जिनको भारत के बढते कद के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान ऐसा भी देखने को मिला जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए उनके पीछे-पीछे दौड़े आए।।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के साथ पीएम मोदी। - फोटो : MEA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के एल्माऊ में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा देखने को मिल रहा है। उनके दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान कई ऐसे पल भी आए जिनको भारत के बढते कद के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान ऐसा भी देखने को मिला जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए उनके पीछे-पीछे दौड़े आए। पीएम मोदी ने भी बेहद गर्मजोशी के साथ उनसे हाथ मिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ चाय पर चर्चा। - फोटो : pmo india
जर्मनी के श्लॉस एल्माऊ में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चाय पर चर्चा करते भी नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 5
जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्राध्यक्षों ने खिंचवाई फोटो। - फोटो : pmo india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के एल्माऊ में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जी-7 के सदस्य और मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने साथ में फोटो भी खिंचवाईं। 
 

4 of 5
पीएम मोदी ने रखा भारत का पक्ष - फोटो : pmo india
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य पर G-7 के सत्र में हरित विकास, स्वच्छ ऊर्जा, सतत जीवन शैली और वैश्विक भलाई के लिए भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ की वार्ता। - फोटो : pmo india
जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ म्यूनिख में बातचीत की। इस दौरान दोने देश के नेताओं के बीच भारत और अर्जेंटीना के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें