फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: गुलदस्ता देकर शेख हसीना ने किया पीएम मोदी का स्वागत, तस्वीरों में देखें कैसे मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 26 Mar 2021 11:38 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
1 of 4
बांग्लादेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बांग्लादेश पहुंच चुके हैं। बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पड़ोसी मुल्क पहुंचे हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद रहीं। ढाका पहुंचने पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बड़ी बात यह है कि दुनियाभर में कोरोना महामारी फैलने के बाद और लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार किसी विदेशी दौरे पर निकले हैं। देखें प्रधानमंत्री मोदी के बांग्लादेश दौरे की तस्वीरें-
विज्ञापन

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारतीय पीएम को दिया गुलदस्ता

2 of 4
बांग्लादेशी की प्रधानमंत्री ने किया भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत - फोटो : ANI
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उन्हें अपने हाथों से फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच हो सकतें हैं कई समझौते व करार

3 of 4
भारत और बांगलादेश के बीच कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा - फोटो : ANI
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के बांग्लादेश में दिवसीय दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई तरह के करार पर महुर लगाया जा सकता है।   
विज्ञापन

राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर किया पौधारोपण

4 of 4
प्रधानमंत्री मोदी ने ढाका में किया पौधारोपण - फोटो : ANI
खास बात है कि शनिवार (27 मार्च) को पड़ोसी मुल्क के राष्ट्रीय दिवस के साथ ही बांग्लादेश के जनक शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती भी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाका में स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर एक पौधा लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें