फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 17 साल में पहले भारतीय पीएम के नाइजीरिया पहुंचने की खुशी; स्वागत में लावणी, तिरंगा समेत बहुत कुछ

Sun, 17 Nov 2024 07:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,अबुजा

सार

17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाइजीरिया का यह पहला दौरा है। मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीका के तीन देश नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। अबुजा पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत गर्मजोशी के साथ हुआ। तो आईए पीएम मोदी की नाइजीरिया दौरे की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
नाइजीरिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी भारतवंशियों और बच्चों के बीच - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे। अबुजा में पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागात हुआ। प्रधानमंत्री को अबुजा के 'शहर की चाबी' भेंट की गई। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। नाइजीरिया में मराठी समुदाय द्वारा मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। प्रधानमंत्री के सामने पारंपरिक लावणी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
 

 

विज्ञापन

भारतीय मूल के नागरिकों में दिखा उत्साह

2 of 7
भारतीय मूल के नागरिकों से मिले पीएम मोदी - फोटो : एक्स@ANI
17 सालों में नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने पीएम मोदी, जब अबुजा एयरपोर्ट पहुंचे वहां भारतीय मूल के नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। वहां उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी ने अपना हाथ दिखाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 
 
विज्ञापन

बच्चों को दुलारते दिखे पीएम मोदी

3 of 7
नाइजीरिया पहुंचने पर पीएम मोदी को बच्ची ने गुलदस्ता दिया, स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री ने दिया आशीष - फोटो : एएनआई
अबुजा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भारती मूल के नागरिकों द्वारा अभिवादन स्वीकार करने के दौरान पीएम मोदी बच्चों को दुलार करते दिखें। 

स्वागत के दौरन बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते दिखे पीएम मोदी

4 of 7
बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते दिखे पीएम मोदी - फोटो : एक्स@ANI
पीएम मोदी के अबुजा पहुंचते हीं  लोगों ने मोदी-मोदी के नाेरे लगाने शुरु कर दिए। पीएम मोदी अभिवादन स्वीकार करते समय वहां उपस्थित बुजुर्ग महिला से आशिर्वाद लेते हुए भी दिखें।
विज्ञापन

जी-20 सम्मेलन में सार्थक चर्चा की उम्मीद : मोदी

5 of 7
लोगों का अभिवादन स्वीकारते पीएम मोदी - फोटो : एक्स@ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि उन्हें ब्राजील में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चाओं का इंतजार है। पीएम मोदी की पांच दिवसीय यात्रा में पहला गंतव्य नाइजीरिया है। अबुजा पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का अवसर होगी।
विज्ञापन

ऑटोग्राफ देते दिखे पीएम मोदी

6 of 7
ऑटोग्राफ देते दिखे पीएम मोदी - फोटो : एक्स@ANI
पीएम मोदी के नाइजीरिया में पहुंते ही सैकड़ों भारतीय मूल के नागरिक उनके स्वागत में पहुंचे। जहां कई लोगों की तस्वीरों पर पीएम मोदी ऑटग्राफ देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी जताई

7 of 7
लोगों से मिल रहे पीएम मोदी - फोटो : एक्स@ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नाइजीरिया में मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह वाकई सराहनीय है कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें