फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Ceasefire Photos: इस्राइल-हमास समझौते पर लोगों में खुशी, सड़कों पर बजाए ढोल, अब बंधकों की रिहाई का इंतजार

Thu, 16 Jan 2025 08:51 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल और हमास के बीच गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर बनी सहमति पर लोगों ने खुशी जाहिर की। समझौते के बाद इस्राइल के तेल अवीव में सड़कों पर भीड़ नजर आई। लोगों ने कैंडल जलाकर और गीत गाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। अब लोगों को बंधकों की रिहाई का इंतजार है। देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 7
तेल अवीव में सड़क पर मृतकों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : ANI
इस्राइल और हमास के बीच गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर बनी सहमति पर लोगों ने खुशी जाहिर की। समझौते के बाद इस्राइल के तेल अवीव में सड़कों पर भीड़ नजर आई। लोगों ने कैंडल जलाकर और गीत गाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि समझौते के बाद काफी राहत मिलेगी। इस दौरान लोगों ने बंधकों के बैनर पकड़कर ढोल बजाए और नारे भी लगाए। अब लोगों को बंधकों की रिहाई का इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 7
तेल अवीव में सड़कों पर ढोल बजाते लोग। - फोटो : ANI
इस्राइली बंधकों और फलस्तीनी बंदियों की होगी रिहाई
समझौते के तहत हमास और उससे जुड़े संगठन सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमलों के बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करेंगे। इसके बाद इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा। यह समझौता गाजा के लोगों के लिए एक साल से अधिक समय में पहली बार संघर्ष से राहत देगा और इस्राइल के हमलों के हमलों की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार होगा जब गाजा में युद्धविराम होगा। इस समझौते के तहत फलस्तीनी नागरिकों को गाजा के उत्तरी हिस्से में लौटने की अनुमति मिलेगी और गाजा में मानवीय मदद पहुंचाई जाएगी, जहां के निवासी लंबे समय से भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
तेल अवीव की सड़कों पर प्रार्थना करते लोग। - फोटो : ANI
इस्राइली पीएम ने किया बाइडन और ट्रंप का धन्यवाद
इस्राइल के प्रधानमंत्री ने समझौते के बाद ट्रंप और बाइडन का धन्यवाद किया। पीएम कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे सभी बंधकों को वापस लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अमेरिका के आने वाले राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की सराहना की, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका इस्राइल के साथ मिलकर काम करेगा ताकि गाजा कभी भी आतंकवादियों का ठिकाना न बने।

4 of 7
तेल अवीव की सड़कों पर मौजूद लोग। - फोटो : ANI
19 जनवरी से प्रभावी होगा समझौता
कतर, मिस्र और अमेरिका ने बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि इस्राइल और हमास ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौता किया है। यह समझौता 19 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और इसमें तीन चरणों में शांति लाने की योजना है। साथ ही मामले में कतर, मिस्र और अमेरिका ने यह सुनिश्चित करने का वचन दिया है कि सभी तीन चरणों का पालन किया जाएगा और यह समझौता पूरी तरह से लागू होगा। इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को सफल बनाने का भी वादा किया है।
विज्ञापन

5 of 7
तेल अवीव की सड़कों पर मौजूद लोग। - फोटो : ANI
ट्रंप और बाइडन दोनों ले रहे श्रेय
इस्राइल हमासे के बीच हुए युद्ध विराम समझौते पर राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों श्रेय ले रहे हैं। मामले में व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप के मध्य पूर्व दूत ने महीनों तक चली वार्ता में हिस्सा लिया। ट्रंप ने यह दावा किया कि वह इस समझौते के पीछे की प्रेरक शक्ति थे और उन्होंने कहा कि यह महाकाव्य युद्ध विराम समझौता उनकी प्रशासन की ऐतिहासिक जीत का परिणाम है। साथ ही उनका मानना था कि इस समझौते से दुनिया को यह संदेश मिला कि उनका प्रशासन शांति की तलाश करेगा और अमेरिकियों और उनके सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
तेल अवीव की सड़कों पर लोग। - फोटो : ANI
बाइडन ने भी दिया अपना तर्क
दूसरी ओर ट्रंप के बाद जो बाइड ने इस समझौते को लेकर दावा किया कि यह समझौता उनकी योजना के तहत हुआ था और इसमें अमेरिकी कूटनीति का बड़ा योगदान था। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने इस समझौते पर बातचीत की, लेकिन ट्रम्प की टीम को इस सौदे को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी प्रतिक्रिया
युद्धविराम समझौते पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा, हमने मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौता कर लिया है। वे जल्द ही रिहा किए जाएंगे। धन्यवाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तेल अवीव की सड़कों पर ढोल बजाते लोग। - फोटो : ANI
अक्तूबर 2023 में हमास के हमलों के बाद शुरू हुआ युद्ध
हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने जवाबी हमले किये, जिसमें फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए थे। इसके अलावा गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई और मानवीय संकट पैदा हो गया। नवंबर 2023 में हुए एक सप्ताह के संघर्ष विराम के दौरान गाजा से 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें