मंदिर में संबोधन देते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।
- फोटो : एक्स/@NeasdenTemple
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लंदन के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में 180 से अधिक भारतीय छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित भी किया, जिस दौरान ओम बिरला ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां के छात्र अपनी मानसिकता, विचार, नवाचार क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता से देश को नई ऊर्जा दे रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा छात्र हैं। युवाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और नवाचार क्षमता लगातार बढ़ रही है। जबकि दुनिया में युवा पीढ़ी की संख्या घट रही है, वहीं भारत में युवाओं की क्षमताएं बढ़ रही हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।