शुक्रवार को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा मामले में दोषी करार दे दिया और उन्हें पीएम की कुर्सी के लिए अयोग्य ठहराया। फैसला आने के बाद नवाज शरीफ ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद नवाज के विरोधियों में जश्न का माहौल देखने को मिला। विपक्षियों ने लोगों में मिठाई बांटी और फैसले को ऐतिहासिक बताया। तस्वीरों में देखिए पाकिस्तान में नवाज की बर्खास्तगी का जश्न।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : AP
इस मौके पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान ने कोर्ट के फैसले को पाकिस्तान की जीत करार दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : AP
फैसला आने के बाद देश को बधाई देते हुए इमरान ने कहा कि 'यहा पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है और यह एक नए युग की शुरुआत है।'
4 of 5
- फोटो : AP
वहीं पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा कि 'यह पाकिस्तान के लिए एतिहासिक दिन है, सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। इसका सारा श्रेय चीफ जस्टिस, जांच कर रही पांच जजों की समिति और इमरान खान के आंदोलन को जाता है। इस फैसले के साथ नवाज शरीफ का करियर भी पूरी तरह समाप्त हो गया है।'