फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नवाज के पहली बार PM बनने और अब कुर्सी गंवाने तक का सफर

Sat, 29 Jul 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : DAWN
पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा गेट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें प्रधानमंत्री के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद को भी दोषी पाया है। अयोग्य घोषित किए जाने के बाद नवाज शरीफ ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। तस्वीरों में देखिए नवाज के प्रधानमंत्री बनने और पीएम की कुर्सी गंवाने तक का सफर।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : DAWN
नवाज शरीफ का जन्म 25 दिसंबर 1949 को हुआ था। वह मुहम्मद शरीफ के सबसे बड़े बेटे हैं। उनके पिता मोहम्मद शरीफ एक बड़े बिजनेस मैन थे। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : DAWN
1985 ने नवाज शरीफ पहली बार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बने और मार्शल लॉ हटने के बाद 1988 में दोबारा मुख्यमंत्री बने।

4 of 10
- फोटो : DAWN
अगस्त 1988 में जिया उल हक की मौत के बाद पाकिस्तन मुस्लिम लीग दो भागों में बांट गई। नवाज शरीफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग की कमान संभाली जो बाद में पाकिस्तान मुस्लिम ली-एन के नाम से जानी जाने लगी।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : DAWN
1 नवंबर 1990 को नवाज शरीफ पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने, लेकिन उनका यह कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। पाकिस्तानी सेना के दबाव के बाद जुलाई 1993 में नवाज शरीफ ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : DAWN
दूसरी बार उन्हें 17 फरवरी 1997 में प्रधानमंत्री चुना गया, लेकिन उनका यह कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ। 1999 में कारगिल के युद्ध के दौरान तत्कालीन सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान का तख्तापलट किया। 12 अक्तूबर 1999 को नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया और उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया। 2000 में परेवज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को देश के निर्वासित कर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : DAWN
2007 में सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को पाकिस्तान वापस आने की इजाजत दे दी। जिसके बाद शरीफ सात साल बाद इसलामाबाद लैटे।

8 of 10
मई 2013 में नवाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। पाकिस्तान के इतिहास में नवाज पहले ऐसे शख्स है जो तीन बार पीएम चुने गए। 

9 of 10
- फोटो : DAWN
पिछले साल हुए पनामा लीक में पाकिस्तानी पीएम के बेटे, बेटी और दामाद का नाम भी सामने आया। जिसके बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के जेआईटी का गठन किया। जेआईटी ने इस साल अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी।
विज्ञापन

10 of 10
मामले की सुनावई में कोर्ट ने नवाज को दोषी पाया और उन्हें पीएम के पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें