पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार को हुए अभूतपूर्व घटनाक्रम में वहां भारतीय तिरंगा लहराया गया। स्थानीय लोगों ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और बलूच नेताओं के साथ मोदी मोदी के नारे लगाए। इस दौरान पाकिस्तानी झंडे को पैरों तले रौंद दिया गया।देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से दिए भाषण में बलूचिस्तान के मुद्दे को उठाने से उत्साहित स्थानीय लोगों ने अब पाकिस्तानी सरकार के दमन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
balochistan
- फोटो : ANI
बलूचिस्तान प्रांत के लोगों ने पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ विरोध करने का नया तरीका निकाला। स्थानीय लोगों ने भारतीय झंडे और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
4 of 7
balochistan
- फोटो : ANI
प्रदर्शनकारियों के हाथों में बलूच नेताओं की तस्वीर और पाकिस्तान विरोधी नारों वाली तख्तियां थी।
विज्ञापन
5 of 7
balochistan
- फोटो : ANI
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ब्लूचिस्तान के मुद्दे को उठाने के बाद से पाकिस्तान काफी भड़का हुआ है उसने मोदी का समर्थन करने के आरोप में स्थानीय बलूच नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
balochistan
- फोटो : ANI
पाक की इसी दमनकारी कार्रवाई से बलूचिस्तान में विद्रोह की चिंगारी भड़क उठी है और लोगों ने खुलकर पाकिस्तानी हुकुमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू कर दिया है।
बलूच नेताओं पर मुकदमे से प्रदर्शनकारी इस कदर आक्रोश में थे कि उन्होंने पाकिस्तानी झंडे को जूतों से रौंद दिया। जबकि भारतीय तिरंगे को पूरी शान से लहराया।