फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जहर देकर मारा गया इन्हें, पाकिस्तान की सड़कों पर पड़ी हैं कुत्तों की लाशें

Sat, 06 Aug 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 4
अवारा कुत्ते
पाकिस्तान के  कराची में 700 अवारा कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। अवारा कुत्तों को कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मीट में जहर मिलाकर उन्हें खिलाया गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पाकिस्तान में जानवरों के अधिकार के लिए काम करने वाली संस्था ने इस अभियान की आलोचना की है। 
 

2 of 4
अवारा कुत्ते
मरे हुए जानवरों की लाशें शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पड़ी हैं और नगर निगम के कर्मचारी उन्हें नष्ट करने के लिए इकट्ठा कर रहे हैं।
 

3 of 4
अवारा कुत्ते
रायटर की खबर के मुताबिक, नगर निगम के प्रवक्ता सतर जावेद ने कहा कि कराची के दक्षिण इलाके के दो क्षेत्रों में अबतक कम से कम 700 अवारा कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। यह अभियान 6 शहरों में चलाया जाएगा और अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि हजारों आवारों कुत्तों को मारा जाएगा। हालांकि, इसकी अधिकारिक गिनती नहीं घोषित की गई है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
अवारा कुत्ते
बताते चलें कि पिछले साल जिन्ना हॉस्पिटल में 6500 लोग कुत्तों के काटने के बाद पहुंचे थे। हालांकि, इस साल पीड़ित लोगों की संख्या घटकर 3700 हो गई है। इस तरह का अभियान साल 2015 में भी चलाया गया था। कराची सरकार ने कुत्तों के काटने से पीड़ित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह अभियान चलाया था।


 
Next
AU ऐप में पढ़ें