फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चलते हैं इनके मुक्के, तो विरोधी हो जाते हैं ढेर

Thu, 10 Mar 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
हर देश में अच्छी और बुरी दोनों तरह की बातें होती ही रहती हैं। हर देश के लोग अपने जरिए देश के नाम को दुनिया के सामने लाने के लिए संघर्ष करते भी रहते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में।
विज्ञापन

2 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
जहां 8 साल से 17 वर्ष के बीच की लड़कियां अपनी मेहनत के बल पर कुछ अलग ही मुकाम हासिल करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
दक्षिणी पाकिस्तान के कराची में आठ लड़कियां कुछ ऐसा ही कर रही है कि अपनी मेहनत के जरिए पाकिस्तान का नाम रोशन किया जा सके।
 
4 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
पाकिस्तान के शाहीन बॉक्सिंग क्लब में ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। पिछले छह महीने के दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि वहां पर सब कुछ बदला-बदला जा नजर आ रहा है।   
विज्ञापन

5 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
जब आप इस क्लब में आएंगे तो देखेंगे कि कैसे लड़कियां मुंह को हिला देने वाली और दांत को कमजोर कर देने वाली बॉक्सिंग के शानदार जैब, हुक्स और अपर कट्स की प्रेक्टिस कर रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
इन लड़कियों को उम्मीद है कि एक दिन यह भी पाकिस्तान के लिए मेडल जीत सकेंगी।
विज्ञापन

7 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
15 साल की उरूज कमबरानी ने कहा, "इंशाअल्लाह, मैं एक दिन अंतरर्राष्ट्रीय बॉक्सर बनूंगी...मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी।

8 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
इस क्लब के संस्‍थापक युनूस कमबरानी ने बताया कि यहां पर हम छोटे-छोटे समूहों में लड़कियों को ट्रेनिंग देते हैं। इस क्लब की स्‍थापना वर्ष 1992 में हुआ था। 
 
9 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
उन्होंने बताया कि, "पाकिस्तान में पुरूषों और महिलाओं दोनों को अपने खेल को निखारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां पर इक्विपमेंट की भी कमी है। पर धीरे-धीरे यहां पर स्थिति में सुधार हो रहा है।

10 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
पाकिस्तान में महिलाओं को मुस्लिम समाज की दकियानूसी सोच का भी शिकार होना पड़ता है। तालिबान की धमकियां भी लड़कियों को आगे बढ़ने से रोकती हैं। क्योंकि कई बार घर वाले ही लड़कियों का सपोर्ट नहीं करते हैं।

11 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
पिछले वर्ष 2015 अक्‍टूबर में सिंध्‍ध बॉक्सिंग एसोसिएशन ने महिला बॉक्सरों के लिए कराची मे एक कैंप का आयोजन किया गया था।

12 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
पहली बार सरकारी ने इस तरह के किसी आयोजन को अपना समर्थन दिया था।

13 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
कमबरानी ने बताया कि बहुत अधिक संख्या में लड़कियों ट्रेनिंग लेना चाहती हैं। पर सामाजिक दबाव में वो ऐसा नहीं कर पाती है।
 
14 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
 पिछले साल मेरे पास एक लड़की आई उसने मुझसे पूछा,  'लड़कियों को ट्रेनिंग क्यों नहीं दी जा सकती है। उस लड़की ने कहा कि कोई भी हमें यह नहीं सिखाता है कि अपना बचाव कैसे किया जाए ?

15 of 16
.मै एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
तब से अब तक कुछ लड़कियां लगातार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। घर में ही उनके ट्रेनिंग की व्यवस्‍था की जा रही है। 
विज्ञापन

16 of 16
मैं एक दिन पाकिस्तान का नाम रोशन करूंगी - फोटो : Dawn
कोच की 17 वर्षीय लड़की अनम कमबरानी भी अपने क्लब में ट्रेनिंग ले रही है। अनम का कहना है कि, "बॉक्सिंग मेरे खून में हैं। मेरे दो अंकल इंटरनेशनल बॉक्सर है और मेरे पिता खुद मेरे कोच"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें