फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

Fri, 11 Dec 2015 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
पाकिस्तान का एक दूसरा चेहरा भी है जो बेहद खूबसूरत है। जन्नत सरीखी ये जगहें दुनियाभर के पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। आप भी देखिए।
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

2 of 11
मन को मोह लेने वाला खूबसूरत नजारा उत्तरी पाकिस्तान के देवसाई पठार का है। स्थानीय भाषा में इस जगह को ब्यारसा कहते हैं। तिब्बत के चेंग तेंज पठार के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा पठार है। पश्चिमी हिमालय और गिलगिट बलतिस्तान की सीमाओं से घिरे इस इलाके में देवसाई नेशनल पार्क और देवसाई झील पर्यटन के मुख्य केंद्र हैं। गर्मियों में यहां भारी मात्रा में दुर्लभ तितलियों, जंगली फूलों और तमाम जीव-जंतुओं को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

3 of 11
बलतिस्तान के कराकोरम रेंज के बालटोरो ग्लेशियर और गॉडविन ऑस्टिन ग्लेशियर के संगम वाली ये जगह कोनकोर्डिया के नाम से फेमस है। बर्फीली चोटियों और घाटियों वाली ये जगह जन्नत सरीखी मालूम होती है। धरती की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार कोनकोर्डिया में अक्सर पर्वतारोहियों और पर्यटकों को कैंप लगाते देखा जा सकता है।

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

4 of 11
बेहद लुभावनी ये तस्वीर केल वैली की है। ये पर्यटन स्थल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है। मुजफ्फराबाद से करीब 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केल वैली के गांव हसीन वादियों से घिरे हैं। यहां कि हरियाली और खुशनुमा मौसम किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

5 of 11
खूबसूरत झरनों, साफ पानी वाली झीलों और बर्फ से ढके पहाड़ों वाली स्वात घाटी दुनिया भर के पर्यटकों को पाकिस्तान आने पर मजबूर करती है। इस जगह को कलाम भी कहते हैं। इस्लामाबाद से ये जगह करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर है। स्वात घाटी की स्वात नदी के किनारे बसे गांव बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

6 of 11
ये नजारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की लीपा घाटी का है। मुजफ्फराबाद से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये इलाका सेव और शहद के लिए फेमस है। खूबसूरत लैंडस्केप वाले नजारे, दिल को लुभाने वाली प्राकृतिक सुंदरता, देवदार के पेड़ों से लदे हरे-भरे पहाड़ देखते ही बनते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

7 of 11
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट स्थित टोलीपीर पहाड़ी का इलाका बड़ा टूरिस्ट अट्रेक्शन है। गर्मियों में इस जगह की हरियाली मन मोह लेती है तो सर्दियों में भी इसकी खूबसूरती देखते बनती है।

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

8 of 11
पाकिस्तान के उत्तर में गोरख हिल को प्रतापी राजा की संज्ञा दी गई है। इसे सिंध की राइजिंग हिल भी कहते हैं। दादू शहर से करीब 94 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह की खूबसूरती हर मौसम देखते बनती है।

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

9 of 11
करीब 1650 वर्ग किलोमीटर में फैला हिंगोल नेशनल पार्क पाकिस्तान का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। इसे साल 1988 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। इसमें कीचड़-मिट्टी वाला दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी भी है। इसके अलावा ये पार्क खास और दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों का घर भी है।

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

10 of 11
इस्लामाबाद से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर मारगल्ला की पहाड़ियों पर पीर सोहावा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। हरीपुर जिले का ये स्थान इस्लामाबाद के रहवासियों को अक्सर पिकनिक के लिए यहां आने पर मजबूर करता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान का ये खूबसूरत चेहरा आपने शायद ही देखा हो

11 of 11
कराकोरम इलाके की कंघम घाटी का बाबूसर दर्रा सबसे ऊंचा और बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। बालाकोट, अबोटाबाद और मानसेरा से यहां सड़क के रास्ते पहुंचा जा सकता है। यहां सर्दियों में भारी हिमपात होता है तो गर्मियों में ये इलाका मोहक हरियाली से पटा पड़ा रहता है। कई दफा इस इलाके में मॉनसून और भारी हिमपात के दौरान पर्यटकों की नो एंट्री भी करनी पड़ जाती है।

सोर्स-वंडर्सलिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें