कश्मीर-कश्मीर का रट लगाए बैठे पाकिस्तान इन दिनों खुद को कश्मीरी जनता का सबसे बड़ा हिमायती बता रहा है। इसके लिए पूरे पाकिस्तान में सरकार की तरफ से कई कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Humaira Arshad
- फोटो : @nailainayat
इसी क्रम में 26 अक्तूबर को रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में आयोजित कश्मीर दिवस पर पंजाबी पॉप सिंगर हुमैरा अरशद का कंसर्ट आयोजित किया गया। इस दौरान पाक सेना के कई जनरल भी ठुमके लगाते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 4
Humaira Arshad
- फोटो : @nailainayat
दरअसल, 26 अक्तूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय हुआ था। पाकिस्तान तभी से इस दिन को कश्मीर ब्लैक डे के रूप में मनाता आया है। इसी को लेकर सेना का प्रचार विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
शुरुआत में इस कंसर्ट को गुप्त रखने की कोशिश की गई, लेकिन सिंगर हुमैरा के ट्वीट ने पाक सैन्य अधिकारियों की पोल खोल दी। जिसके बाद दबाव में आकर हुमैरा ने ट्वीट डिलीट भी कर दी।