फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने ISIS सरगना बगदादी के शव के साथ क्या किया, जानिए यहां

Tue, 29 Oct 2019 09:59 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
1 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने शनिवार को सीरिया में दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन के सरगना अबू बकर अल बगदादी को मारकर उसके आतंक के राज को खत्म कर दिया। अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के सरगना बगदादी के शव के साथ क्या किया, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

2 of 10
Abu Bakr al Baghdadi - फोटो : Social Media
अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट सरगना बगदादी के अवशेषों को समुद्र में दफना दिया है। बताया गया कि यह सभी कार्य इस्लामिक रिवाज के अनुसार किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
Abu Bakr al Baghdadi - फोटो : Social Media
अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी का अंतिम संस्कार अमेरिका के अभियानगत कार्रवाई मानक और सशस्त्र संघर्ष कानून के अनुरूप किया गया है।

4 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिले ने कहा कि बगदादी के शव को फोरेंसिक डीएनए जांच के लिए एक सुरक्षित केन्द्र ले जाया गया था ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके और उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

5 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इससे पहले अलकायदा सरगना ओसामा बिन-लादेन को समुद्र में दफनाया गया था। 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में लादेन मारा गया था।
विज्ञापन

6 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
जनरल मिले ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिकी बलों को घटनास्थल से आईएसआईएस से जुड़ी और भविष्य की उनकी योजनाओं से संबंधी सामग्री भी मिली।
विज्ञापन

7 of 10
बगदादी, आईएसआईएस - फोटो : SELF
बगदादी आखिर कैसे बना दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन का सरगना
बगदादी का जन्म 1971 में इराक के सामरा में गरीब सुन्नी परिवार में हुआ था। उसका असली नाम इब्राहिम अल-ऊद अल-बदरी था, लेकिन दुनिया में उसने अबू बकर अल बगदादी के नाम से खौफ कायम किया था।

8 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
बगदादी का परिवार पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने का दावा करता है। उनका कहना है कि वे पैगंबर मोहम्मद के कबीले से ताल्लुकात रखते हैं।

9 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
बगदादी को बचपन से ही कुरान की आयतें याद थी। उसका इस्लामिक कानून शरिया से गहरा लगाव था। बगदादी अपने रिश्तेदारों पर तेज नजरें बनाएं रखता था कि कहीं भी इस्लामिक कानून का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन

10 of 10
US Special Forces - फोटो : Social Media
बगदादी ने 1996 में यूनिवर्सिटी ऑफ बगदाद से इस्लामिक स्टडीज में स्नातक की डिग्री पाई। इसके बाद 1999 से 2007 से के बीच कुरान पर इराक की सद्दाम यूनिवर्सिटी फॉर इस्लामिक स्टडीज से मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें