Missiles Pound Middle East As Iran, Israel Launch Fresh Wave Of Strikes: इस्राइली सेना की ओर से शुक्रवार को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' शुरू चलाया था। इस दौरान इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इस्राइल पर मिसाइलें दागीं। अब दोनों ही देश जंग जैसे हालात में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दोनों ओर से ताजा हमलों की सूचना आ रही है।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
इस्राइल और ईरान के बीच रविवार सुबह ताजा तनाव देखने को मिला। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर ताजा हमले किए। इस्राइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरानी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय और एक परमाणु परियोजनाओं पर बड़े पैमाने पर हमले करने का दावा किया। आईडीएफ ने रविवार को बताया कि उन्होंने तेहरान में परमाणु हथियार केंद्रों पर हमले पूरे कर लिए हैं। उन्होंने उस केंद्रों पर भी हमले किए, जहां से ईरान परमाणु हथियार बना सकता था। आईडीएफ ने ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को भी निशाना बनाया। ईरान ने भी इस्राइल पर हमले किए, जिसके बाद लाखों इस्राइली बंकरों में जाने को मजबूर हुए। ईरान के ताजा हमलों में इस्राइल में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 19 लोग घायल हुए हैं।
1. ईरानी शासन की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित लक्ष्यों पर हमले पूरे
इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि उसने तेहरान में ईरानी शासन की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित लक्ष्यों पर हमलों की एक व्यापक श्रृंखला पूरी की है। लक्ष्यों में ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, SPND परमाणु परियोजना का मुख्यालय शामिल था।
विज्ञापन
3 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
2. जहां ईरान ने अपने परमाणु अभिलेख छिपाए, वहां भी हमला
आईडीएफ ने बताया कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें वह स्थान भी शामिल है- जहां ईरान ने अपने परमाणु अभिलेख छिपा रखे थे।
4 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
3. शाहरान तेल डिपो को इस्राइली हमले में निशाना बनाया गया
ईरान ने कहा कि तेहरान में शाहरान तेल डिपो को इस्राइली हमले में निशाना बनाया गया। इस्राइली सेना ने तेहरान के पास एक तेल रिफाइनरी पर भी हमला किया। ईरान ने शनिवार को इस्राइली हमले के कारण आग लगने के बाद दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र साउथ पारस में भी आंशिक रूप से उत्पादन रोक दिया।
विज्ञापन
5 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
4. यरुशलम और तेल अवीव में हवाई हमले
ईरान की ओर से इस्राइली शहरों पर नए हमलों के बाद यरुशलम और तेल अवीव में हवाई हमले के सायरन भी बजाए गए।
विज्ञापन
6 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
5. इस्राइल के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और लड़ाकू जेट ईंधन उत्पादन की सुविधाओं पर हमला
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इस्राइल के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और लड़ाकू जेट ईंधन उत्पादन की सुविधाओं को निशाना बनाया।
विज्ञापन
7 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
6. ताजा हमले किए गए
इस्राइली सेना की ओर से शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू करने और ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों पर हमला करने के बाद ताजा हमले किए गए।
8 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
7. शीर्ष जनरलों और वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की मौत
इस्राइल ने कहा कि उसके हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े शीर्ष जनरलों और वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की मौत हो गई है। रविवार के हमलों से पहले ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने कहा था कि 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक अन्य घायल हो गए।
9 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
8. ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस खतरे को दूर न कर दिया जाए
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ऑपरेशन राइजिंग लायन इस्राइल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस खतरे को दूर न कर दिया जाए।
10 of 11
इस्राइल ईरान तनाव
- फोटो : PTI
9. यूएस-ईरान परमाणु वार्ता का एक दौर रद्द
रविवार को ओमान में होने वाली यूएस-ईरान परमाणु वार्ता का एक दौर रद्द कर दिया गया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा कि जब तक ईरान पर इस्राइल के बर्बर हमले हो रहे हैं, तब तक यह चर्चा नहीं हो सकती।
10. अमेरिका के साथ समझौता करने का आग्रह
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेहरान से अपने परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ समझौता करने का आग्रह किया था। उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि ईरान को समझौता करना ही होगा, इससे पहले कि कुछ भी न बचे।